लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: गाजा में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद, अब तक कुल मारे गए 8,525 फिलिस्तीनी नागरिक

By आकाश चौरसिया | Updated: November 1, 2023 12:51 IST

इजरायल ने जबालिया शरणार्थी पर हुए पिछले दिनों लगातार हमलों की जिम्मेदारी ली है। लेकिन, अब एक बार फिर इसी खतरे को भांपते हुए गाजा में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बाधित हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजबालिया शरणार्थी शिविर पर हुए हमलों में इजरायल ने जिम्मेदारी ली हैवहीं, इस हमले में अब तक कुल 50 फिलिस्तीन नागरिक मारे जा चुके हैंइस बीच लगातार हो रहे हमले को भांपते हुए गाजा ने इंटरनेट सेवा रोक दी

नई दिल्ली: इजरायल ने बीते दिनों गाजा शहर के पास एक शरणार्थी शिविर पर लगातार किए गए हवाई हमलों की जिम्मेदारी ली है। इजरायल की मानें तो 50 फिलिस्तीनी इस बमबारी में मारे गए हैं। वहीं, इजरायल की ओर से जारी दूसरे बयान में कहा गया कि हमले में एक वरिष्ठ नेता और एक घर में बनाए गए कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया था। इसके अलावा सुरंग नेटवर्क को भी निशाना बनाया गया।   

इजरायली हमले के बाद तस्वीरों और वीडियो में जबालिया शरणार्थी शिविर पर हुए हमलों के बाद काफी खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहां निवासियों ने ढही हुई इमारतों के नीचे जीवित बचे लोगों का पता लगाने के लिए बड़े गड्ढों और मलबे में खुदाई की। इस बीच आज एक बार फिर गाजा में इंटरनेट और संचार सेवाएं काट दी गई हैं। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि गाजा में भीड़भाड़, बड़े पैमाने पर लोगों ने विस्थापन किया है। इसके अलावा पानी और स्वच्छता के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंच रहा है। डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमियर ने नागरिकों की मौत के खतरे की चेतावनी दी, जो सीधे तौर पर इजरायली बमबारी से जुड़ा नहीं है।

अब तक इतने फिलिस्तीन और इजरायली नागरिक हो चुकी मृत्यु-

इजरायल के द्वारा हमले में अब तक 8,525 फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि 1400 इजरायली नागरिक की मृत्यु हुई। इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को युद्धविराम के आह्वान को खारिज कर दिया। इस बीच, इजरायली सेना ने 7 अक्टूबर को हमास की क्रूर घुसपैठ के बाद गाजा में ले जाए गए 240 बंधकों में से एक को बचा लिया है। बीते हफ्ते से चले आ रहे युद्ध में इजरायल द्वारा यह पहला रैस्क्यू है है। 

टॅग्स :HamasअमेरिकाईरानइराकIraq
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल