लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश बेअसर, इजरायल ने नहीं रोकी बमबारी, जबालिया में की एयर स्ट्राइक

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 25, 2024 16:46 IST

जबालिया में अभियान चला रही इजरायली सेना ने कहा है कि उसने इलाके में दर्जनों हमास के लड़ाके मार गिराए हैं। इज़रायली युद्धक विमानों ने उत्तरी गाजा के बेत हानून में भी बमबारी की जिसमें जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने राफा पर हमला रोकने का आदेश दिया थाइजरायल ने सिर्फ हवाई बमबारी जारी रखी है, बल्कि तेज भी कर दी हैअंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश को इजरायल ने अपमानजनक बताया है

Israel–Hamas war:  अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों ने एक दिन पहले ही इज़रायल को दक्षिणी गाजा के शहर राफा पर अपना हमला रोकने का आदेश दिया था। लेकिन इसके बावजूद इजरायल ने सिर्फ हवाई बमबारी जारी रखी है, बल्कि तेज भी कर दी है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेश को इजरायल ने अपमानजनक और नैतिक रूप से प्रतिकूल भी बताया है। भले ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का फैसला इजरायल के पक्ष में न हो लेकिन अदालत के पास अपने आदेश को लागू करने की कोई शक्ति नहीं है।

इजरायल ने इस फैसले से असहमति जताते हुए जोर देकर कहा है कि राफा में उसका सैन्य अभियान विश्व न्यायालय के आदेश का उल्लंघन नहीं करता है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला सुनाया था कि इज़रायल को दक्षिणी गाजा शहर राफा में अपने सैन्य हमले को तुरंत रोकना चाहिए। हालांकि अदालत के पास अपने आदेशों को लागू करने का कोई साधन नहीं है। 

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इजरायल पर गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार के आरोप थे। लेकिन इन आरोपों को झूठा और अपमानजनक कहकर नकार दिया। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि वह दक्षिणी शहर राफा में ऐसा सैन्य अभियान नहीं चलाएगा जो विश्व न्यायालय के आदेश का उल्लंघन होगा। इज़राइल के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जोर देकर कहा कि उसकी सेना ने ऐसी स्थितियाँ पैदा नहीं की हैं और न ही करेगी।

इजराइल के करीबी सहयोगी अमेरिका ने भी रफह में सैन्य अभियान के खिलाफ आगाह किया है जहां युद्ध शुरू होने के बाद से हजारों फलस्तीनी पनाह लिए हुए हैं।  इजराइल सरकार के प्रवक्ता एवी हाइमन ने प्रेस वार्ता में कहा, "दुनिया की कोई भी ताकत इजराइल को अपने नागरिकों की रक्षा करने और गाजा में हमास के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोक सकती।"

इस बीच जबालिया में अभियान चला रही इजरायली सेना ने कहा है कि उसने इलाके में दर्जनों हमास के लड़ाके मार गिराए हैं। इज़रायली युद्धक विमानों ने उत्तरी गाजा के बेत हानून में भी बमबारी की जिसमें जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।

टॅग्स :इजराइलHamasसंयुक्त राष्ट्रबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?