लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: भारत ने मिस्र के रास्ते सी-17 विमान से गाजा को भेजी मदद, पीएम मोदी ने फिलिस्तीन राष्ट्रपति से की बात

By आकाश चौरसिया | Updated: October 22, 2023 12:52 IST

भारत ने एयरफोर्स के सी-17 विमान से गाजा को राहत सामग्री भेजी है। इसमें वो सभी जरुरतमंद चीज़ें शामिल हैं, जिसका इस्तेमाल रोजाना के आधार पर सभी करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने एयरफोर्स के सी-17 विमान से गाजा को राहत सामग्री भेजी हैइसमें वो सभी जरुरतमंद चीज़ें शामिल हैं, जिसका इस्तेमाल रोजाना के आधार पर सभी लोग करते हैंचिकित्सा सहायता और इतने टन आपदा राहत सामग्री शामिल हैं

नई दिल्ली: गाजा और इजरायल युद्ध के बीच भारत ने फिलिस्तीन को मदद भेजी है। इसके लिए भारत सरकार ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से इंडियन एयरफोर्स के सी-17 विमान से यह राहत सामग्री दी है। इसमें वो सभी जरुरतमंद चीज़ें शामिल हैं, जिसका इस्तेमाल रोजाना के आधार पर सभी करते हैं। 

इस बात की जानकारी खुद विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्वीट कर कहा कि भारत गाजा के लोगों के लिए मदद भेज रहा है।

सहायता में भारत से  6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री गाजा को दी गई हैं। यह विमान मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ है। राहत सामग्री में दवाएं, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, तंबू, स्वच्छता सुविधाएं और पानी को शुद्ध करने वाली टैबलेट समेत कई जरुरतमंद वस्तुएं गाजा भेजी गई हैं। 

रिपोर्ट की मानें तो गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए मिस्र की तरफ से राफाह बॉर्डर खोला दिया गया है। मिस्र रेड क्रिसेंट के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि मिस्र से युद्धग्रस्त गाजा में मानवीय सहायता ले जाने वाले ट्रक शनिवार को राफाह बॉर्डर से गुजरने शुरू हो गए। 

इसके साथ ही अमेरिका, इजराइल, मिस्र और संयुक्त राष्ट्र की बातचीत के बाद, मिस्र और गाजा के बीच राफाह क्रॉसिंग पॉइंट को आखिरकार दो हफ्ते में पहली बार शनिवार को मदद के लिए खोला गया। अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते के आधार पर शनिवार को मिस्र के रेड क्रिसेंट से फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट संगठन तक मदद पहुंचाने के लिए सिर्फ 20 ट्रकों को ही राफाह बॉर्डर पार करने की अनुमति दी गई।

टॅग्स :इजराइलHamasनरेंद्र मोदीमिस्रगाजियाबादHindon Air Force
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल