लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: आईडीएफ ने हमास राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख के घर पर किया हमला, कहा- "हमास नेताओं के फैसले और उनपर अमल करवाने का था यह ठिकाना"

By आकाश चौरसिया | Updated: November 16, 2023 14:53 IST

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट में पता चला है कि हमास राजनीति ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया कतर में रहता है, लेकिन उसका परिवार गाजा पट्टी में रह रहा है। मौका मिलते ही आईडीएफ ने भी उसके घर पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहमास राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख के घर पर आईडीएफ ने किया हमलाहमले का उद्देश्य आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाना- आईडीएफइससे पहले आईडीएफ ने अल-शीफा अस्पताल में आतंकवादी संगठन के ठिकाने को पकड़ा था

तेल अवीव: हमास और इजरायल युद्ध के बीच इजरायली डिफेंस फोर्स ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि फाइटर विमान ने हमास के राजनीतिक ब्यूरो चीफ इस्माइल हानिया के घर पर हमला कर दिया है। आईडीएफ के अनुसार उस घर का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए हो रहा था और हमास के उच्च नेताओं के मिलने की एक जगह भी थी, जहां से हमास आतंकियों को निर्देश दिए जाते थे। 

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, हमास राजनीति ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिये कतर में रहता है, लेकिन उसका परिवार गाजा पट्टी में रह रहा है। 

आईडीएफ ने इससे पहले एक वीडियो साझा करते हुए बताया था कि गाजा के अल-शिफा अस्तपाल में कैसे धारदार हथियार का इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं। इस वीडियो में इजरायल डिफेंस फोर्स लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉर्निकस ने अल शिफा अस्पताल की एमआरआई परिसर को दिखाया, जहां ये सभी हथियार छुपाए गए थे। 

इसके अलावा अधिकारी ने बताया था कि हमास के आतंकवादी इस अस्पताल को पूरी तरह से आतंक का अड्डा बनाए हुए थे, जिसका इस्तेमाल किसी भी हमले को अंजाम देने के लिए किया जाता था। उन्होंने एक बात को बहुत स्पष्ट तरीके से रखा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर मिलिट्री ऑपरेशन के लिए किया जाता था। उन्होंने कहा कि यह तो पर्वत का एक मात्र सिरे के सामान बराबर भाग है, अभी काफी कुछ बाकी है। 

इजरायली अधिकारी ने ये भी बताया था कि कैसे अस्पताल के सुरक्षा कैमरे बंद पड़े हुए थे, सभी सुरक्षा कैमरे ढके हुए और यही तक नहीं इकलौती तस्वीर थी, जिधर देखो उधर तबाही का सामान फैला था। इसके साथ ही जोनाथन ने मौजूदा अवस्था से भी मीडिया को रूबरू करवाया।

टॅग्स :HamasIsraelअमेरिकाईरानIranPalestine
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा