लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: हमास के चंगुल से बंधकों को रिहा कराने के लिए नेतन्याहू ने नए सिरे से वार्ता पर दिया जोर

By अंजली चौहान | Updated: December 17, 2023 08:23 IST

लंबे समय तक संचार ब्लैकआउट के कारण इंटरनेट कनेक्शन बाधित होने से शनिवार को घिरे गाजा पट्टी में संकट बढ़ गया, जहां संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने कहा कि हाल के दिनों में भूख का स्तर बढ़ गया है।

Open in App

Israel-Hamas War: हमास आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों को रिहा कराने के लिए नेतन्याहू लगातार कोशिशे कर रहे हैं। बंधकों को आजाद कराने के लिए उनका जोर सैन्य बल पर ज्यादा है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर सैन्य दबाव बनाए रखने की खाई है।   

दरअसल, इजरायली सेना की गोली से तीन बंधकों की मौत के बाद नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और अपने परिजनों की चिंता उन्हें सताई जा रही है। अपने तीन नागरिकों की हत्या पर नेतन्याहू ने शोक व्यक्त किया है और नए सिरे से बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने बातचीत के साथ सैन्य बल पर अधिक जोर दिया है। 

7 अक्टूबर के अभूतपूर्व हमले के दौरान फिलिस्तीनी हमास समूह द्वारा पकड़े गए 250 इजरायलियों और विदेशियों में से 100 से अधिक को पिछले महीने एक सप्ताह के संघर्ष विराम के दौरान 240 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में रिहा कर दिया गया था।

नेतन्याहू इस बात पर अड़े थे कि किसी भी नई वार्ता को सफल बनाने के लिए सैन्य बल की आवश्यकता है। उन्होंने मौतों के बारे में कहा कि इसने मेरा दिल तोड़ दिया। इसने पूरे देश का दिल तोड़ दिया।

उन्होंने कहा, "मैं बातचीत करने वाली टीम को जो मार्गदर्शन देता हूं वह इसी दबाव पर आधारित है और इसके बिना हमारे पास कुछ भी नहीं है।"

हमास ने शनिवार को कहा कि वह "जब तक हमारे लोगों के खिलाफ आक्रामकता पूरी तरह से बंद नहीं हो जाती, कैदियों की अदला-बदली के लिए कोई बातचीत नहीं शुरू करेगा।"

बता दें कि हमास के 7 अक्टूबर के हमलों के बाद, इजरायल ने हमास को नष्ट करने और बंधकों को वापस लाने की कसम खाते हुए गाजा पर लगातार बमबारी और जमीनी आक्रमण किया। गाजा पर नियंत्रण रखने वाले हमास के अधिकारियों का दावा है कि इजरायली बमबारी में कम से कम 18,800 लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं और अधिकांश क्षेत्र बर्बाद हो गया है।

टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूइजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?