लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 13 बंधक मारे गए- हमास

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 13, 2023 15:38 IST

हमास ने बयान में कहा है कि इसराइली लड़ाकू विमानों ने पांच जगहों को निशाना बनाया है जिनमें 13 कैदी मारे गए हैं और इनमें विदेशी भी हैं। बता दें कि हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए हमले में कई इजराइली और विदेशी लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल के लड़ाकू विमान गाजा पट्टी पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैंहमास ने कहा- 13 इजराइली और विदेशी बंधक मारे गएअनुमान के मुताबिक बंधकों की संख्या 150 से ज्यादा है

Israel–Hamas war: इजराइल के लड़ाकू विमान गाजा पट्टी पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं। इजराइल के हवाई हमलों में अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। युद्ध की घोषणा कर चुके इजराइल ने कहा है कि जब तर वह हमास का पूरी तरह सफाया नहीं कर देता तब तक ये लड़ाई रुकेगी नहीं। इस बीच हमास की मिलिट्री विंग की तरफ से कहा गया है कि हवाई हमले में कम से कम 13 इजराइली और विदेशी बंधक मारे गए हैं। 

इज़ेदीन अल-क़ासम ब्रिगेड ने बयान में कहा है कि इसराइली लड़ाकू विमानों ने पांच जगहों को निशाना बनाया है जिनमें 13 कैदी मारे गए हैं और इनमें विदेशी भी हैं। बता दें कि हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए हमले में कई इजराइली और विदेशी लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया था। हमास ने ये धमकी भी दी थी कि अगर हमले नहीं रुके तो वह बंधकों को मारना शुरु कर देगा। एक अनुमान के मुताबिक बंधकों की संख्या 150 से ज्यादा है।

दूसरी तरफ इजराइल भी अपने रुख पर अड़ा है। गाजा में बिजली, पानी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रोक दी गई है। इजराइल ने कहा है कि जब तक हमास के आतंकवादी अपने हमले के दौरान बंधक बनाए गए 150 बंधकों को मुक्त नहीं कर देते तब तक गाजा में किसी भी चीज की अनुमति नहीं मिलेगी। फलस्तीनी लोग घटती आपूर्ति के बीच आवश्यक सामान जमा करने की कोशिश कर रहे हैं।

इजराइल द्वारा गाजा के 23 लाख लोगों को भोजन, पानी, ईंधन तथा बिजली की आपूर्ति रोकने और मिस्र से आपूर्ति के आने को प्रतिबंधित करने के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों ने बिगड़ते मानवीय संकट की चेतावनी दी है। वहीं, इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कम से कम 2,700 लोग मारे गए हैं। 

इजराइल हवाई हमले आने वाले समय में और तेज कर सकता है।  इजराइल की सेना ने उत्तरी गाजा के 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से चले जाने का शुक्रवार को निर्देश दिया है। यूएन के मुताबिक, इसराइल के आदेश में जिन लोगों को जाने को कहा गया है उनमें उन स्कूलों में रहने वाले लोग भी शामिल हैं, जिन्हें यूएन शेल्टर होम के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

दूसरी तरफ हमास उत्तरी गाजा में रहने वाले लोगों को इसे नजरअंदाज करने को कहा है। हमास ने कहा है कि लोगों को उत्तरी से दक्षिणी गाजा जाने का इजराइली आदेश एक 'फर्जी प्रोपेगेंडा' है।

टॅग्स :इजराइलHamasमिसाइलबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?