लाइव न्यूज़ :

ईरान के वैज्ञानिक की हत्या के पीछे इजराइल : हसन रूहानी

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:36 IST

Open in App

तेहरान, 14 दिसंबर (एपी) ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सोमवार को आरोप लगाया कि इस्लामिक गणराज्य के सैन्य परमाणु कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक की हत्या के पीछे इजराइल का हाथ था।

साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अंतिम दिनों में इजराइल ने युद्ध छेड़ने की मंशा से ऐसा किया।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े शीर्ष वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की पिछले महीने हुई हत्या के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर ईरान के राष्ट्रपति ने इजराइल को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

पिछले एक दशक में ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या के मामलों को लेकर इजराइल पर संदेह जताया जाता रहा है। हालांकि, इजराइल ने इन आरोपों को हमेशा सिरे से खारिज किया है।

रूहानी ने प्रेसवार्ता में कहा, '' हत्या के पीछे इजराइल का मुख्य उद्देश्य ट्रंप प्रशासन के अंतिम दिनों में युद्ध एवं अस्थिरता पैदा करना था।''

रूहानी ने हत्या का बदला लेने का संकल्प लिया लेकिन कहा कि उनका देश इजराइल को ''समय और स्थान'' तय करने की अनुमति नहीं देगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने की अनुमति नहीं देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा