लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने गाजा पर किया हमला, गर्भवती महिला और 18 महीने की बच्ची समेत तीन की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 9, 2018 10:02 IST

इजराइल की सेना ने इस घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने इस क्षेत्र में हमास से संबंधित करीब 100 ‘आतंकी स्थलों’ को निशाना बनाया। 

Open in App

यरुशलम, नौ अगस्त (एएफपी) गाजा से इजराइल क्षेत्र में दर्जनों रॉकेट दागने के बाद इजराइल ने आज गाजा पर हवाई हमला किया, जिसमें हमास का एक सदस्य मारा गया। इसके अलावा हमले में एक गर्भवती महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई। 

हमास के नियंत्रण वाले क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 23 वर्षीय एक गर्भवती महिला और उसकी 18 महीने की बच्ची की मौत मध्य गाजा के जफरावाई में हुए हमले में हो गई। वहीं हमले में महिला का पति भी घायल हुआ है। 

इजराइल की सेना ने इस घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने इस क्षेत्र में हमास से संबंधित करीब 100 ‘आतंकी स्थलों’ को निशाना बनाया। 

इजराइल सेना ने कहा, ‘‘गाजा द्वारा इजराइल पर कई रॉकेट दागने के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप इजराइली सेना ने हमला किया।’’ 

सेना ने बताया कि उन्होंने हमास से जुड़े हुए ‘उत्पादन स्थलों’ ‘प्रशिक्षण परिसर’, और आधुनिक हथियार रखने वाले स्थलों को निशाना बनाया। 

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में हमास का एक सदस्य मारा गया और कम से 12 घायल हुए हैं। 

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा