लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर खुराक को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:33 IST

Open in App

कफर सबा (इजराइल), 20 अगस्त (एपी) इजराइल ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामले बढ़ने के कारण 40 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की तीसरी बूस्टर खुराक उपलब्ध कराने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (49) ने शुक्रवार को टीके की खुराक ली। उन्होंने टीके से जुड़े सभी आंकड़े, सूचनाएं साझा कराने का भी संकल्प लिया। इजराइल पिछले महीने बूस्टर खुराक को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। अमेरिका ने भी बूस्टर खुराक को मंजूरी दी है लेकिन अभी इसे उपलब्ध नहीं कराया गया है। इजराइल की 93 लाख आबादी में से करीब 59 लाख लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। वहीं 54 लाख लोगों को दोनों खुराक और 13 लाख लोगों को तीसरी खुराक लग चुकी है। गर्मियों में विभिन्न गतिविधियों को फिर से खोले जाने के साथ संक्रमण के मामले बढ़ने लगे जिसके कारण सरकार ने जमावड़े पर पाबंदी भी लगायी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को कोविड-19 नमूनों की जांच में संक्रमण दर 5.5 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"पुतिन ने मुझसे जेलेंस्की को नहीं मारने का वादा किया था", इजरायल के पूर्व राष्ट्रपति नफ्ताली बेनेट का दावा

विश्वइजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट कोविड पॉजिटिव, तीन से पांच अप्रैल तक भारत यात्रा करने का कार्यक्रम अधर में

विश्वभारत दौरे से पहले कोरोना संक्रमित हुए इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट, अधर में लटकी यात्रा

भारतइजराइल के पीएम नफ्ताली बेनेट दो अप्रैल से चार दिनों के भारत दौरे पर, कहा- मित्र मोदी के निमंत्रण पर अपनी यात्रा को लेकर खुश हूं

ज़रा हटकेयुद्ध के मैदान में शादी, रूस के खिलाफ जंग के बीच विवाह के बंधन में बंधा यूक्रेन का सैनिक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा