लाइव न्यूज़ :

इजराइल, अमेरिका और ब्रिटेन ने ईरान पर लगाया टैंकर पर हमले का आरोप, तेहरान का इनकार

By भाषा | Updated: August 2, 2021 00:04 IST

Open in App

दुबई, एक अगस्त (एपी) इजराइल के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने भी ईरान पर अरब सागर में ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला करने का आरोप लगाया। इससे हमले से इनकार कर रहे ईरान पर दबाव और बढ़ गया है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमनिक राब ने इसे 'गैरकानूनी व क्रूर हमला' करार देते हुए कहा कि उनका देश और उसके सहयोगी बृहस्पतिवार रात को तेल टैंकर ‘मर्कर स्ट्रीट’ पर हुए हमले को लेकर समन्वित प्रतिक्रिया की योजना बना रहे हैं। वहीं इसके बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एटंनी ब्लिंकन ने कहा कि ‘‘इस हमले का कोई औचित्य नहीं है, जो हमलों वाले व्यवहार के एक स्वरूप का अनुसरण करता है।’’

ईरान के साथ विश्व शक्तियों के खटाई में पड़े परमाणु समझौते के बाद उपजे तनाव के बीच यह इस क्षेत्र में लंबे अरसे बाद किसी वाणिज्यिक पोत पर किया गया पहला ज्ञात घातक हमला है।

अब तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ईरान और उसके मिलीशिया सहयोगी पूर्व में “आत्मघाती” ड्रोन हमलों को अंजाम देते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'