लाइव न्यूज़ :

ISIS ने नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का किया दावा, सेना ने किया इनकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 09:32 IST

Nigeria: इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत के आतंकवादियों ने एक नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल को पकड़ने और उसकी हत्या करने की जिम्मेदारी ली है।

Open in App

Nigeria: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबद्ध ‘इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस’ के चरमपंथियों ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने एक नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या कर दी है। बहरहाल, नाइजीरियाई सेना ने इस दावे से इनकार किया है। इस्लामिक स्टेट से संबद्ध अल-अमाक समाचार एजेंसी के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल एम. उबा की मौत तब हुई जब उन्हें नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में वाजिरोको के पास गश्त के दौरान पकड़ लिया गया था।

नाइजीरियाई सेना ने शनिवार को जनरल उबा के अपहरण की खबर को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘सेना मुख्यालय कुछ ऑनलाइन मीडिया मंचों पर चल रही ब्रिगेड कमांडर के अपहरण की झूठी कहानी को खारिज करना चाहता है।’’

वहीं, चरमंपथियों ने एक बयान जारी कर नाइजीरियाई सेना के इनकार को ‘‘पूरी तरह झूठ’’ बताया है। इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस (आईएसडब्ल्यूएपी), बोको हराम के दो प्रमुख गुटों में से एक है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में अपनी गतिविधियां बढ़ायी हैं।

यह समूह सैनिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए कुख्यात हो चुका है। नाइजीरिया कई वर्षों से बोको हराम और अन्य सशस्त्र समूहों से संघर्ष कर रहा है। कभी-कभी चरमपंथियों को निशाना बनाने वाली हवाई कार्रवाई में गलती से नागरिक भी मारे जाते हैं। साथ ही सेना ने कई बार हवाई हमले और विशेष अभियान चलाकर सशस्त्र गिरोहों के ठिकानों को निशाना बनाया है। 

टॅग्स :नाइजीरियाआईएसआईएसआतंकवादीArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: कश्मीर के मोर्चे से खुशखबरी, आतंकी हिंसा में गिरावट पर आतंक और दहशत में नहीं

भारतDelhi Blast: NIA ने उमर को पनाह देने वाले सोयब को किया गिरफ्तार, फरीदाबाद में रहता था आरोपी

भारत26/11 Mumbai Attack: 26/11 हमले की 17वीं बरसी, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

विश्वNigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

भारतDelhi Car Blast Case: 5 लाख में खरीदी गई AK-47, डीप फ्रीजर में रखे विस्फोटक, मल्टी-लेयर हैंडलर नेटवर्क का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका