लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से जंग: मरीजों का खुद इलाज करेंगे इस देश के प्रधानमंत्री, डॉक्‍टरी की दुनिया में फिर से की वापसी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 6, 2020 14:45 IST

आयरलैंड  में कोरोना वायरस के 4 हजार 994 मामले हैं। 158 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं दुनियाभर में कोविड-19 से 69 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे41 वर्षीय प्रधानमंत्री ल‍ियो वरडकर डॉक्टर के परिवार से आते हैं। पीएम वरडकर के पिता भारतीय डॉक्टर थे, जबकि मां आयरलैंड की नर्स थीं।आयरलैंड  प्रधानमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि ल‍ियो वरडकर ने मार्च 2020 में बतौर डॉक्टर अपना रजिस्ट्रेशन फिर से करवाया है।

डबलिन:कोरोना वायरस के प्रकोप अपने देशवासियों को बचाने के लिए आयरलैंड के प्रधानमंत्री ल‍ियो वरडकर (Leo Varadkar) फिर से अपनी डॉक्‍टरी दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया है। राजनीति में कदम रखने से पहले आयरलैंड के प्रधानमंत्री ल‍ियो वरडकर एक डॉक्टर थे। लियो वरडकर ने एक बार फिर से खुद को डॉक्‍टर के रूप में पंजीकृत कराया है। आयरलैंड  प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। आयरलैंड  में कोरोना वायरस के 4 हजार 994 मामले हैं। 158 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोग ठीक हो गए हैं। 

न्यूज एजेंसी Reuters के मुताबिक,  आयरलैंड  प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि स क्षेत्र में उन्‍हें विशेषज्ञता हासिल है, उसमें वह हर हफ्ते सत्र तक सेवा देने को तैयार हैं। वह एक शिफ्ट में काम करेंगे 

बतौर डॉक्टर आयरलैंड के प्रधानमंत्री ल‍ियो वरडकर ने सात सालों तक काम किया है

आयरलैंड के प्रधानमंत्री ल‍ियो वरडकर ने बतौर डॉक्टर  सात सालों तक काम किया है। साल 2013 में उन्होंने अपना डॉक्‍टर के रूप में रजिस्ट्रेशन हटवा लिया था। 

आयरलैंड  प्रधानमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि ल‍ियो वरडकर ने मार्च 2020 में बतौर डॉक्टर अपना रजिस्ट्रेशन फिर से करवाया है और देश के स्वास्थ्य सेवा के कार्यकारी (एचएसई) को एक सप्ताह के लिए अपनी सेवाओं की पेशकश की है। 

आयरलैंड प्रधानमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने, प्रधानमंत्री ल‍ियो वरडकर के कई परिवार और दोस्त स्वास्थ्य सेवा में काम कर रहे हैं। इसलिए वह भी एक छोटे से तरीके से मदद करना चाहते हैं। 

41 वर्षीय प्रधानमंत्री ल‍ियो वरडकर डॉक्टर के परिवार से आते हैं। पीएम वरडकर के पिता भारतीय डॉक्टर थे, जबकि मां आयरलैंड की नर्स थीं।

टॅग्स :कोरोना वायरसआयरलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट19 साल बाद बेलफास्ट में मैच खेलेगी टीम इंडिया?, आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 सीरीज?

क्रिकेट4 मैच में छोड़े 9 कैच, 20 देश में नंबर-2, आयरलैंड की टीम पहले पायदान पर, सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल

क्रिकेटIreland vs Oman, T20 World Cup 2026: 2 मैच में हार के बाद पहली जीत, आयरलैंड ने 96 रन से हराया, विश्व कप से बाहर ओमान?

क्रिकेटब्रेंडन टेलर-पॉल स्टर्लिंग बाहर, टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे और आयरलैंड को बड़ा झटका, इन 2 खिलाड़ी को किया शामिल

क्रिकेटAUS vs IRE: अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप में जीता अपना पहला मुकाबला, आयरलैंड को 67 रनों से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला