लाइव न्यूज़ :

ईरान के नए राष्ट्रपति ने जारी की कैबिनेट मंत्रियों की सूची

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:07 IST

Open in App

दुबई, 11 अगस्त (एपी) ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने बुधवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों की सूची जारी की जिसमें कट्टरपंथियों की बहुलता है। इससे पता चलता है कि अगले चार साल में तेहरान की नीतियां किस तरह की रहने वाली हैं।

सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार रूढ़िवादी धार्मिक नेता एवं पूर्व न्यायपालिका प्रमुख रायसी ने करियर राजनयिक रहे कट्टरपंथी हुसैन अमीराबोल्लाहियां को विदेश मंत्री का महत्वपूर्ण पद प्रदान किया है।

मंत्रिमंडल संबंधी इस सूची को अभी संसद से मंजूरी मिलनी बाकी है। विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति में ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता की राय भी अहम होती है।

छप्पन वर्षीय अमीराबोल्लाहियां ने पिछले दशकों में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह पूर्व कट्टरपंथी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की सरकार में अरब और अफ्रीकी मामलों के उप विदेश मंत्री थे।

रायसी ने जनरल अहमद वहीदी को अपना गृह मंत्री नियुक्त किया है जो पूर्व में रक्षा मंत्री थे जिन्हें अमेरिका ने 2010 में काली सूची में डाल दिया था और वह ब्यूनस आयर्स में 1994 में एक यहूदी सांस्कृतिक केंद्र में हुए विस्फोट में कथित भूमिका के चलते इंटरपोल को वांछित हैं। इस हमले में 85 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे।

राष्ट्रपति ने तेल क्षेत्र में लंबे समय तक अधिकारी रहे जवाद ओवजी (54) को तेल मंत्री बनाया है तथा पूर्व में अहमदीनेजाद सरकार में तेल मंत्री रहे रुस्तम गासेमी को सड़क मंत्री बनाया है। जनरल मोहम्मद रेजा अश्तियानी को रक्षा मंत्री बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'