लाइव न्यूज़ :

ईरान के दशकों पुराने हिजाब कानून में होगा बदलाव? जानें ईरानी राष्ट्रपति और अटॉर्नी जनरल ने क्या दिए है संकेत

By आजाद खान | Updated: December 4, 2022 14:10 IST

ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद जफर मोंटाजेरी ने यह संकेत देते हुए कहा है कि हिजाब कानून को लेकर चर्चा की जा रही है और इस पर जल्द ही कोई परिणाम आ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान के हिजाब कानून में बदलाव होने के संकेत मिले है। यह संकेत ईरानी राष्ट्रपति और अटॉर्नी जनरल ने दिए है। जानकारी के अनुसार, कानून में बदलाव को लेकर चर्चा की जा रही है।

तेहरान:ईरानी सरकार ने हिजाब से जुड़े दशकों पुराने कानून की समीक्षा करने के संकेत दिए है। यह संकेत ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद जफर मोंटाजेरी ने दिए है। आपको बता दें कि ईरान के अटॉर्नी जनरल द्वारा यह बयान तब सामने आया है जब पिछले दो महीने से हिजाब को लेकर पूरे ईरान में विरोध-प्रदर्शन जारी है। 

इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पूरे ईरान में हिजाब के विरोध में करीब 200 लोगों ने जान गवाई है। वहीं अगर संयुक्त राष्ट्र की माने तो इस विरोध-प्रदर्शन में कम से कम 300 लोगों की जान गई है। 

हिजाब कानून पर ईरान के अटॉर्नी जनरल ने क्या कहा है

समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद जफर मोंटाजेरी ने संकेत दिए है कि हिजाब कानून की समीक्षा की जा रही है। ऐसे में उन्होंने कहा है कि हिजाब की अनिवार्यता को लेकर विचार किया जा रहा है और इस पर तेजी से काम चल रहा है। 

उनके मुताबिक, संसद और न्यायपालिका दोनों मिलकर इस कानून की समीक्षा कर रहे है और विचार किया जा रहा है कि इस कानून में अगर बदलाव किया जाना चाहिए तो किस हद तक होना चाहिए। वहीं समाचार एजेंसीआईएसएनए ने बताया कि जफर मोंटाजेरी ने इस बात को साफ नहीं किया है कि मौजूदा हिजाब के कानून में क्या बदलाव किए जाएंगे। 

राष्ट्रपति रायसी ने भी इसे लेकर दिए है संकेत

मामले में बोलते हुए ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद जफर मोंटाजेरी आगे कहा है कि इस हिजाब वाले कानून में बदलाव को लेकर चर्चा हो रही है और इस पर एक या दो हफ्ते में कोई परिणाम देखने को मिल सकता है। उनके अनुसार, पिछले महीने के अंत में ही इसे लेकर समीक्षा दल ने संसद के सांस्कृतिक आयोग से मुलाकात की है और इस पर विचार जारी है। 

उधर इससे पहले राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने एक टीवी चैनल पर बोलते हुए कहा है कि देश की गणतंत्रात्मक और इस्लामी नींव संवैधानिक रूप से मजबूत है लेकिन अगर संविधान को सही से चलाने के लिए अगर लचीले तरीके को अपनाना पड़ेगा तो ऐसे में उसे भी इस्तेमाल किया जाएगा। 

टॅग्स :ईरानसंयुक्त राष्ट्रसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट