लाइव न्यूज़ :

ईरान युद्ध के बीच आखिर क्यों इजराइल की सेना ने भारत से मांगी माफी, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पूछे सवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2025 12:23 IST

नक्शा इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया था जिसमें ईरानी मिसाइलों की रेंज दिखाई गई थी। इस पोस्ट की भारत में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने आलोचना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअब आपको समझ में आ गया होगा कि भारत तटस्थ क्यों रहता है। कूटनीति में कोई भी वास्तव में आपका मित्र नहीं होता।यह पोस्ट क्षेत्र का एक चित्रण है।

यरूशलमः इजराइली सेना ने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दर्शाने वाला गलत नक्शा पोस्ट करने के लिए माफी मांगी है और कहा है कि संबंधित मानचित्र ‘‘सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा।’’ इजराइली सेना की ओर से मानचित्र पोस्ट किए जाने के बाद भारतीय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। यह नक्शा इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया था जिसमें ईरानी मिसाइलों की रेंज दिखाई गई थी। इस पोस्ट की भारत में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने आलोचना की थी।

इस संबंध में एक उपयोगकर्ता ने ‘एक्स’ पर टिप्पणी की, ‘‘अब आपको समझ में आ गया होगा कि भारत तटस्थ क्यों रहता है। कूटनीति में कोई भी वास्तव में आपका मित्र नहीं होता।’’ जवाब में आईडीएफ ने स्वीकार किया कि मानचित्र ‘‘सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा है’’। आईडीएफ ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह पोस्ट क्षेत्र का एक चित्रण है।

यह मानचित्र सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा है। इस छवि के कारण पहुंची किसी भी ठेस के लिए हम क्षमा चाहते हैं।’’ इसने अपने पोस्ट में ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू करने को उचित ठहराया था और साथ ही गलत मानचित्र पेश किया था। आईडीएफ ने लिखा, ‘‘ईरान एक वैश्विक खतरा है।

इजराइल अंतिम लक्ष्य नहीं है, यह तो केवल शुरुआत है। हमारे पास कार्रवाई करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।’’ इजराइली वायुसेना ने भी एक छोटा वीडियो पोस्ट किया जिसमें ईरानी मिसाइलों की रेंज को दर्शाते हुए ऐसा ही नक्शा दिखाया गया।

विवाद के बाद भारत में इजराइल के राजदूत रियुवेन अजर ने ‘एक्स’ पर इस मानचित्र को ‘‘अनजाने में बनाया गया बुरा इन्फोग्राफिक्स’’ करार दिया। राजदूत ने कहा कि उन्होंने नक्शे को हटाने या ठीक करने को कहा है। भारत हमेशा कहता रहा है कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न अंग है।

टॅग्स :इजराइलपाकिस्तानजम्मू कश्मीरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा