लाइव न्यूज़ :

Iran Signals Shift In Internet Policy: इंटरनेट नीति में बदलाव?, 2 साल बाद ईरान ने व्हाट्सएप, गूगल प्ले पर प्रतिबंध हटाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 25, 2024 12:00 IST

Iran Signals Shift In Internet Policy: ईरान की सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने दो साल से अधिक समय के बाद ‘व्हॉट्सऐप’ और ‘गूगल प्ले’ से प्रतिबंध हटा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे ईरान की शीर्ष परिषद ने व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर प्रतिबंध हटाने के लिए मतदान किया।सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अपनी खबर में यह जानकारी दी।राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने का संकल्प लिया है।

Iran Signals Shift In Internet Policy: ईरान ने बदलाव की शुरुआत कर दी। सोशल मीडिया पर सुधार करने जा रहा है। 2 साल के बाद व्हाट्सएप और गूगल प्ले से बैन हटाया है। सोशल मीडिया क्रांति को देखते हुए बदलाव किया है। इंटरनेट नीति में संभावित बदलाव का संकेत देते हुए ईरान ने मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर से अपना प्रतिबंध हटा दिया है। ईरान में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के बाद व्हाट्सएप तीसरा सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म रहा है। ईरान की शीर्ष परिषद ने व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर प्रतिबंध हटाने के लिए मतदान किया।

 

ईरान की सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने दो साल से अधिक समय के बाद ‘व्हॉट्सऐप’ और ‘गूगल प्ले’ से प्रतिबंध हटा लिया है। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अपनी खबर में यह जानकारी दी। खबर में बताया गया कि देश की ‘सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबर स्पेस’ ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की अध्यक्षता में एक बैठक में यह निर्णय लिया।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने का संकल्प लिया है। ईरान के संचार मंत्री सत्तार हेशमी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस निर्णय को प्रतिबंध हटाने की दिशा में ‘‘पहला कदम’’ बताया और अन्य सेवाओं से प्रतिबंध हटाने का संकेत देते हुए कहा कि ऐसे और भी कदम उठाए जाएंगे। राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को कई लोगों ने बताया कि वे कंप्यूटर पर उपरोक्त दोनों सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं लेकिन मोबाइल फोन पर अब भी यह सेवा शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

टॅग्स :सोशल मीडियाईरानव्हाट्सऐपगूगल प्ले स्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा