लाइव न्यूज़ :

Iran President Helicopter Crash: राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर में किसी भी जीवित व्यक्ति का कोई सुराग नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 20, 2024 09:08 IST

ईरान के प्रेस टीवी ने ट्वीट किया, "बचाव दल ने राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर की पहचान की...रविवार हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद राष्ट्रपति रायसी की तलाश में किसी भी जीवित व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला।" 

Open in App

Iran President Helicopter Crash:ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के रविवार को देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह वापसी के दौरान घने कोहरे के कारण पहाड़ी इलाकों को पार कर रहा था। 

कथित तौर पर रायसी के साथ हेलीकॉप्टर में ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ईरान के प्रेस टीवी ने ट्वीट किया, "बचाव दल ने राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर की पहचान की...रविवार हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद राष्ट्रपति रायसी की तलाश में किसी भी जीवित व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला।" 

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमला किया था। इसके अलावा ईरान का यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच गया है। रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। 

सरकारी टीवी ने कहा कि "हार्ड लैंडिंग" की यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के निकट हुई। बाद में हालांकि टीवी ने बताया कि यह घटना उजी के निकट हुई है। बता दें कि इब्राहिम रईसी ने ईरान का 2021 का राष्ट्रपति चुनाव जीता था। 

टॅग्स :इब्राहिम रायसीईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा