लाइव न्यूज़ :

ईरान की यथाशीघ्र 20 प्रतिशत यूरेनियम को संवर्धित करने की योजना

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:51 IST

Open in App

दुबई, दो जनवरी (एपी) ईरान ने शनिवार को कहा कि उसकी योजना भूमिगत ‘फोर्डो परमाणु’ में यथाशीघ्र 20 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धित करने की है।

यह जानकारी ऐसे समय आई है, जब वर्ष 2018 में परमाणु समझौते से अलग होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्रम्प का कार्यकाल खत्म हो रहा है और ईरान-अमेरिका संबंधों में तनाव चरम पर है।

अमेरिकी ड्रोन हमलों में पिछले साल बगदाद में ईरान के शीर्ष जनरल के मारे जाने के बाद तनाव बढ़ गया था। रविवार को उस घटना की बरसी है, अमेरिकी अधिकारियों ने अब ईरान की ओर से संभावित बदले की कार्रवाई को लेकर चिंता जताई है।

ईरान का यह निर्णय उसकी संसद द्वारा एक विधेयक पारित किए जाने के बाद आया है, जिसे बाद में संवैधानिक निगरानी इकाई द्वारा अनुमोदित किया गया था, जिसका उद्देश्य प्रतिबंधों से राहत के लिए यूरोप पर दबाव बढ़ाने के लिए संवर्धन में वृद्धि करना है। इससे अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथग्रहण से पहले भी दबाव बनेगा जिन्होंने कहा है कि वह परमाणु समझौते में फिर से शामिल होने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार रात को इस बारे में जानकारी लीक होने के बाद अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने स्वीकार किया कि ईरान ने उसके निरीक्षकों को इस फैसले से अवगत कराया था।

आईएईए ने एक बयान में कहा, ‘‘ईरान ने एजेंसी को सूचित किया है कि हाल ही में देश की संसद द्वारा पारित एक कानूनी अधिनियम का पालन करने के लिए ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन फोर्डो परमाणु ईंधन संवर्धन संयंत्र में 20 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन करना चाहता है।’’

आईएईए ने कहा कि ईरान ने यह नहीं बताया कि ईरान की योजना संवर्धन को कब बढ़ाने की है, हालांकि, ‘‘एजेंसी के निरीक्षक ईरान में पूरे समय मौजूद हैं और उनकी फोर्डो तक नियमित पहुंच है।’’

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही ने कहा कि ईरान को प्राकृतिक यूरेनियम को 20 प्रतिशत संवर्धित करने के लिए फोर्डो के सेंट्रीफ्यूज में डालने की जरूरत है, जो पहले ही चार प्रतिशत संवर्धित है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आईएईए की देखरेख में होना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि तेहरान से 90 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में शियाओं के पवित्र शहर कॉम के नजदीक स्थित फोर्डों में परमाणु समझौते से अमेरिका के हटने के बाद से ही यूरेनियम संवर्धन का काम शुरू कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'