लाइव न्यूज़ :

48 घंटों के भीतर ईरान उस पर कर सकता है हमला- सऊदी अरब के दावे के बाद हाई अलर्ट पर अमेरिकी सेना

By भाषा | Updated: November 2, 2022 12:21 IST

आपको बता दें कि खुफिया जानकारी साझा करने की पुष्टि करने वाले अधिकारियों में से एक ने बताया कि ‘‘जल्द ही या 48 घंटों के भीतर’’ हमले का एक विश्वसनीय खतरा बना है।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब ने यह दावा किया है कि ईरान उस पर हमले की तैयारी कर रहा है। दावे के अनुसार जल्द ही यानी 48 घंटे में ईरान उस पर हमला कर सकता है।ऐसे में इस खुलासे के बाद अमेरिकी सेना को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

रियाद:सऊदी अरब ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ खुफिया जानकारी साझा की, जिसमें सामने आया है कि ईरान संभवत: उस पर हमले की तैयारी कर रहा है। अमेरिका के तीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ईरान की आलोचना की है

सऊदी अरब पर संभावित हमले को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने व्यापक प्रदर्शनों को दबाने के लिए ईरानी बल की कार्रवाई की आलोचना की और यूक्रेन में युद्ध में उपयोग के लिए रूस को सैकड़ों ड्रोन भेजने के उसके कदम की भी निंदा की है। 

हम सऊदी के साथ सैन्य व खुफिया माध्यमों से लगातार सम्पर्क में है- राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान में कहा, ‘‘हम आसन्न हमलों को लेकर चिंतित हैं और हम सऊदी के साथ सैन्य व खुफिया माध्यमों से लगातार सम्पर्क में हैं।’’ बयान के अनुसार, ‘‘ हम क्षेत्र में अपने हितों और भागीदारों की रक्षा करने से नहीं हिचकिचाएंगे।’’ इस मामले पर सऊदी अरब या संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने कोई टिप्पणी नहीं की है। 

48 घंटों के भीतर ही हो सकता है सऊदी पर हमला

खुफिया जानकारी साझा करने की पुष्टि करने वाले अधिकारियों में से एक ने बताया कि ‘‘जल्द ही या 48 घंटों के भीतर’’ हमले का एक विश्वसनीय खतरा बना है। सऊदी द्वारा साझा की गई खुफिया रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि अमेरिकी सैन्य अधिकारी ‘‘ क्षेत्र में खतरे की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।’’

किसी भी परिस्थति में हम अपने रक्षा व बचाव के अधिकार को रखेंगे कायम- पेंटागन के प्रेस सचिव

इस पर बोलते हुए राइडर ने कहा, ‘‘हम अपने सऊदी भागीदारों के साथ नियमित रूप से सम्पर्क में हैं...’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा था और मैं फिर कहना चाहूंगा कि हम अपने रक्षा व बचाव के अधिकार को कायम रखेंगे चाहे हमारी सेना कहीं भी सेवा दे रही हो..चाहे वह इराक में हो या कहीं और...।" 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि अमेरिका ‘‘ खतरे की आशंकाओं को लेकर चिंतित है।’’ 

टॅग्स :सऊदी अरबईरानUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा