लाइव न्यूज़ :

Iran–Israel conflict: बारूद के ढेर पर पश्चिम एशिया, 24 घंटे में ईरान कर सकता है इजरायल पर हमला, अमेरिका ने किया अलर्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2024 11:03 IST

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जी7 के अपने समकक्षों से कहा है कि ईरान और हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल के खिलाफ 24 घंटे के अंदर हमला शुरू किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देब्लिंकन ने जोर देकर कहा है कि ईरान और हिजबुल्लाह दोनों जवाबी कार्रवाई करेंगेयह स्पष्ट नहीं है कि जवाबी कार्रवाई किस रूप में होगीदावा किया कि यह अगले 24-48 घंटों में शुरू हो सकता है

Iran–Israel conflict: हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह की ईरान की धरती पर हत्या के बाद से ही पश्चिम एशिया में तनाव है। ईरान का मानना है कि ये हत्या इजरायल ने कराई है और ईरान के सर्वोच्च नेता सैय्यद अली होसैनी खामेनेई ने इसका बदला लेने की बात कही है। अब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जी7 के अपने समकक्षों से कहा है कि ईरान और हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल के खिलाफ 24 घंटे के अंदर हमला शुरू किया जा सकता है।

एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार  ब्लिंकन द्वारा करीबी अमेरिकी सहयोगियों के साथ समन्वय करने और जवाबी कार्रवाई को कम करने के लिए ईरान और हिजबुल्लाह पर अंतिम समय में दबाव बनाने की कोशिश करने के लिए एक कॉन्फ्रेंस कॉल बुलाई गई थी। ईरान और हिजबुल्लाह ने तेहरान में इस्माइल हानियेह और बेरूत में हिजबुल्लाह सैन्य कमांडर फुआद शुक्र की हत्याओं का जवाब देने की कसम खाई है।

एंटनी ब्लिंकन ने जोर देकर कहा है कि  ईरान और हिजबुल्लाह दोनों जवाबी कार्रवाई करेंगे।  रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि जवाबी कार्रवाई किस रूप में होगी। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका को हमलों का सही समय नहीं पता है। किन दावा किया कि यह अगले 24-48 घंटों में शुरू हो सकता है। ब्लिंकन ने जी7 के विदेश मंत्रियों से कहा कि क्षेत्र में बलों को बढ़ाना केवल रक्षात्मक उद्देश्यों के लिए था।

ब्लिंकन ने अपने समकक्षों से कहा कि अमेरिका यथासंभव ईरान और हिजबुल्लाह के हमलों को सीमित करने की कोशिश कर रहा है और फिर वह इजरायल की प्रतिक्रिया को भी सीमित करने की कोशिश करेगा। ईरान की इजरायल को धमकी के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने मध्य पूर्व में एक विशाल नौसेनिक बेड़ा भेजा है। यूएसएस अब्राहम लिंकन विमान वाहक स्ट्राइक ग्रुप ने इस क्षेत्र में यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट की जगह ली है।

ईरानी हमले के खतरे के बीच इजरायल हमास और हिजबुल्लाह से भी लड़ रहा है। 4 अगस्त को इजराइल के दो हवाई हमलों में वेस्ट बैंक में नौ फलस्तीनी चरमपंथी मारे गए। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी। इजराइली सेना ने कहा कि शनिवार सुबह उसके सैनिकों ने उत्तरी वेस्ट बैंक में तुलकरम शहर के बाहर एक ग्रामीण इलाके में एक वाहन पर हमला किया, जिसमें पांच लोग मारे गए। हमास ने सभी पांचों की पहचान समूह के सदस्यों के रूप में की है, जिनमें एक स्थानीय कमांडर भी शामिल है।

टॅग्स :इजराइलईरानHamasअमेरिकाAmericaArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा