लाइव न्यूज़ :

ईरान: रास्ते में चल रहे मौलवियों की उतारी गई पगड़ी, घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By आजाद खान | Updated: November 2, 2022 14:23 IST

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें यह देखा गया है कि ईरानी नागरिक मौलवियों की पगड़ी उतार रहे है। इन वीडियो में लड़कों के साथ लड़कियों को भी ऐसा करते हुए देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान के मौलवियों की पगड़ी उतारने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। बताया जा रहा है कि इस घटना को हिजाब विरोध प्रदर्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है।

तेहरान:ईरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है जिसमें मौलवियों की पगड़ी को नागरिकों द्वारा उतारते हुए देखा गया है। वीडियो में देखा गया है कि क्या लड़के और क्या लड़कियां सभी मौलवियों की पगड़ी उतार रहे है। 

आपको बता दें कि ईरान में महिलाओं के हिजाब को लेकर काफी विवाद चल रहा है जिसे लेकर देश के कई इलाकों में भारी विरोद-प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में मौलवियों के पगड़ी उछालने को भी प्रदर्शन का एक रूप माना जा रहा है और इसे लोगों का खूब समर्थन भी मिल रहा है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है आगे से एक मौलवी जा रहा है और पीछे से एक लड़की आ रही रही है। ऐसे में वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि आगे जा रहे मौलवी के पगड़ी पर लड़की ने पीछे से ऐसे मारा कि उसका पगड़ी गिर जाता है। इसके बाद लड़की वहां से भाग जाती है और मौलवी लड़की को देखने लगता है। 

इस घटना को लेकर एक और वीडियो सामने आया है जहां एक लड़का को मौलवी का पगड़ी उतारते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में मौलवी कहीं खड़ा है जहां इतने में पीछे से एक लड़का आता है और उसका पगड़ी में हाथ मारकर उतार देता है। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। 

ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन

आपको बता दें कि ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन कुछ हफ्ते से जारी है। ऐसे में यह विरोध प्रदर्शन अब सांतवें हफ्ते में प्रवेश कर गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आए जहां हिजाब विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षाकर्मी और नागरिक आपस में भिड़ते हुए देखे गए है। 

इस विरोध प्रदर्शन में 22 साल की महसा अमिनी (Mahsa Amini) की भी जान चली गई थी जिसका कथित तौर पर हिजाब सही नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा उसे सजा दी गई थी। इस घटना के बाद हिजाब विरोधी प्रदर्शन और भी तेज हो गया है और हर रोज विरोध को अलग-अलग रूप में देखा जा रहा है जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे है। 

टॅग्स :ईरानवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल