लाइव न्यूज़ :

90 प्रतिशत के स्तर तक हथियार की क्षमता वाले यूरेनियम का संवर्धन करने में सक्षम है ईरान: रूहानी

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:51 IST

Open in App

तेहरान, 14 जुलाई (एपी) ईरान के निवर्तमान राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि उनका देश चाहे तो 90 प्रतिशत के स्तर तक हथियार की क्षमता वाले यूरेनियम का संवर्धन करने में सक्षम है लेकिन ईरान चाहता है कि वैश्विक शक्तियों के साथ जो समझौता हुआ है वह बना रहे।

सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, राष्ट्रपति हसन रूहानी ने 2015 में हुए परमाणु समझौते को बहाल करने के लिए अनुमति नहीं देने पर देश के धार्मिक प्रतिष्ठानों की भी आलोचना की। अमेरिकी प्रतिबंधों से जूझ रही ईरान की अर्थव्यवस्था के बीच जनता ने रूहानी की सरकार को समर्थन नहीं दिया जिसके कारण सत्ता पर उनकी पकड़ कमजोर हो गई हैं।

परंतु, उनकी टिप्पणी से ऐसा लगता है कि अगले महीने इब्राहिम रायसी के राष्ट्रपति बनने के साथ ही ईरान पश्चिमी देशों के साथ और अधिक शत्रुतापूर्ण रवैया अपना सकता है। मंत्रिमंडल की बैठक में रूहानी ने ‘90 प्रतिशत’ स्तर तक हथियार की क्षमता वाले यूरेनियम की बात कही।

आईआरएनए के अनुसार उन्होंने कहा, “अगर एक दिन भी रिएक्टर में 90 प्रतिशत संवर्धन की जरूरत पड़ती है तो हमें समस्या नहीं होगी, हमारे पास इतनी क्षमता है।“ उन्होंने कहा, ”शांतिपूर्ण रास्ते के लिए हम कुछ भी कर सकते हैं।” वर्ष 2015 में हुए नाभिकीय समझौते के तहत ईरान से कड़े प्रतिबंध हटाए गए थे और 3.67 प्रतिशत यूरेनियम संवर्धन की इजाजत दी गई थी ताकि (असैन्य) नागरिक उपयोग के लिए रिएक्टर चलाया जा सके।

ईरान अब कम मात्रा में 60 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन करता है जो कि हथियार के स्तर की ओर एक छोटा कदम है। रूहानी ने अपनी सरकार के बाहर के चरमपंथियों की भी आलोचना की जिन्होंने वियना में होने वाले समझौते को पूरा नहीं होने दिया था। वियना समझौते के अगले दौर का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। रूहानी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रायसी अधूरे काम को पूरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?