लाइव न्यूज़ :

खुफिया एजेंसी CIA का खुलासा, रूस के निशाने पर है अमेरिका के मध्यावधि चुनाव

By IANS | Updated: January 30, 2018 13:16 IST

अमेरिकी खुफिया एजेंसी का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि रूस ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था।

Open in App

अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के निदेशक का अनुमान है कि रूस इस साल के अंत में होने जा रहे अमेरिका के मध्यावधि चुनावों को निशाना बना सकता है। सीआईए प्रमुख माइक पोंपियो ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि यूरोप और अमेरिका की सरकारों को अस्थिर करने के रूस के प्रयासों में कमी नहीं आई है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि रूस ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था। बीबीसी के मुताबिक, पोंपियो का कहना है कि उनका मिशन सीआईए से बोझ कम करना है, जिसके खुफिया आकलन सिर्फ सैन्य गतिविधियों के लिए ही बल्कि राजनीतिक विवादों का भी आधार हो सकते हैं।

पोंपियो ने कहा कि हालांकि, अमेरिका का रूस के साथ आतंकवाद रोधी अभियानों में पूर्ण सहयोग रहा है, लेकिन फिर भी वह रूस को मुख्य तौर पर एक विरोधी के रूप में ही देखते हैं। सीआईए ने 2017 मे रूस के सेंट पीर्ट्सबर्ग में आतंकवादी हमले को रोकने में मदद की थी। 

सीआईए प्रमुख ने कई यूरोपीय देशों में रूस की दखल पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "उनकी (रूस) गतिविधियों में किसी तरह की खास कमी नहीं आई है।" यह पूछने पर कि क्या उनकी चिंता नवंबर में होने जा रहे मध्यावधि चुनावों को लेकर है तो पोंपियो ने बीबीसी को बताया, "यकीनन। मुझे उम्मीद है कि वह (रूस) लगातार कोशिश करेंगे।"

हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अमेरिका एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में सक्षम होगा और हम इस तरह से प्रतिरोध करेंगे कि उनका हमारे चुनाव पर ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया आगामी कुछ महीनों में अमेरिका पर परमाणु हमला करने में सक्षम हो सकता है।

टॅग्स :अमेरिकासीआईरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."