लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया ने पनडुब्बी डूबने और चालक दल के 53 सदस्यों की मौत की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 25, 2021 19:24 IST

Open in App

बन्युवांगी (इंडोनेशिया), 25 अप्रैल (एपी) इंडोनेशियाई सेना ने पिछले सप्ताह लापता हुई पनडुब्बी के डूबने की रविवार को आधिकारिक घोषणा की और बताया कि उसमें सवार चालक दल के सभी 53 सदस्यों की मौत हो गई है।

सेना ने साथ ही कहा कि खोज अभियान में जुटीं टीमों को समुद्र की सतह पर पनडुब्बी होने के बारे में पता चला है।

सेना प्रमुख हादी जाहजंतो ने बताया कि बाली द्वीप के जिस तट पर बुधवार को आखिरी बार पनडुब्बी देखी गई थी, उस स्थान के समीप तेल के साथ-साथ मलबा मिलना इस बात का स्पष्ट सबूत है कि केआरआई नंग्गाला 402 डूब गई है। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने पहले पनडुब्बी के लापता होने की सूचना दी थी।

उन्होंने कहा, ''हमें पानी के अंदर मलबे की तस्वीरें मिली हैं, जिनके पनडुब्बी के हिस्सा होने की पुष्टि हो गई है। इस मलबे में पनडुब्बी का रियर वर्टिकल रडर, एंकर, आउटर प्रेशर बॉडी आदि हिस्से शामिल हैं।''

जाहजंतो ने कहा, ''इन विश्वसनीय सबूतों के आधार पर हम घोषणा कर सकते हैं कि केआरआई नंग्गाला 402 पनडुब्बी डूब चुकी है और उसमें सवार चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई है।''

वहीं, नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल युदो मारगोनो ने बाली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर यह विस्फोट होता तो उसके टुकड़े पाए जाते। अगर विस्फोट होता तो सोनार में इसकी आवाज सुनी जाती।’’

नौसेना ने पहले कहा था कि उसे लगता है कि पनडुब्बी 600-700 मीटर की गहराई तक डूब गई।

मारगोनो ने कहा, ‘‘प्रमाणिक सबूत मिलने से अब हमें लगता है कि पनडुब्बी डूब गई।’’

उन्होंने बताया कि अब तक कोई शव नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला