लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत रणनीति, गुटबाजी करने से खाई, अव्यवस्था बढ़ेगी : चीनी सेना

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:02 IST

Open in App

बीजिंग, 27 मई चीन की सेना ने डोनाल्ड ट्रंप के समय की हिंद-प्रशांत रणनीति जारी रखने के लिए जो बाइडन प्रशासन की आलोचना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका को गुटबाजी नहीं करनी चाहिए या नए शीत युद्ध को नहीं भड़काना चाहिए।

चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल तान काफेई ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘‘नया शीत युद्ध’’ शुरू करने के लिए सैन्य गठबंधन या गुटबाजी की रणनीति नहीं अपनानी जानी चाहिए। एक पक्ष को नुकसान पहुंचाकर दूसरे की जीत से और खाई ही बढ़ेगी तथा अव्यवस्था उत्पन्न होगी।

चीन को रोकने के लिए अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू ‘‘हिंद-प्रशांत रणनीति’’ को जारी रखने के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्णय से जुड़े एक सवाल पर प्रवक्ता जवाब दे रहे थे।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान ऐसे वक्त आया है जब एक सप्ताह पहले ही अमेरिकी नौसेना का एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत 19 मई को ताइवान जलसंधि से होकर गुजरा। इस तरह क्षेत्र को लेकर चीन के दावे को चुनौती दी गयी। चीन ताइवान को अपना भूभाग मानता है।

चीनी नौसेना ने अमेरिकी युद्धपोत के जवाब में अपने जहाज को उसी क्षेत्र में रवाना करते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका भड़काने वाला कदम उठा रहा है।

कर्नल तान ने सीधे तौर पर चार देशों के गठबंधन ‘क्वाड’ का जिक्र नहीं किया लेकिन अमेरिका पर गुटबाजी करने का आरोप लगाया। ‘क्वाड’ गठबंधन में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। हालांकि, हालिया समय में चीनी विदेश मंत्रालय ने चार देशों के गठबंधन पर हमला तेज कर दिया है और इसे चीन को रोकने के लिए खास गुटबंदी करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'