लाइव न्यूज़ :

Anti-Submarine Sonobuoys: $5.28 करोड़ अमेरिकी डॉलर की पनडुब्बी ढाल?, ‘सोनोबॉय’ बेचेगा अमेरिका, कैसे नई तकनीक बढ़ती चीनी घुसपैठ के खिलाफ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 13:22 IST

Anti-Submarine Sonobuoys: शस्त्र निर्यात नियंत्रण अधिनियम के अनुसार, अमेरिकी संसद के पास बिक्री की समीक्षा करने के लिए 30 दिन हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAnti-Submarine Sonobuoys: कुल अनुमानित कीमत 5.28 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।Anti-Submarine Sonobuoys: शांति व आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति बना हुआ है। Anti-Submarine Sonobuoys: पानी के नीचे होने वाली आवाजों को कहीं दूर लगे प्रोसेसर तक पहुंचाया जाता है।

Anti-Submarine Sonobuoys: अमेरिका ने भारत को 5.28 करोड़ अमेरिकी डॉलर कीमत में ‘हाई-एल्टिट्यूड एंटी-सबमरीन वारफेयर’ (एचएएएसडब्ल्यू) उपकरण बेचने का फैसला किया है, जिससे पनडुब्बी रोधी अभियानों में भारत की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। ‘सोनोबॉय’ नामक इस उपकरण को विमान से हवा में छोड़ा जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सेंसर लगे होते हैं। इन सेंसर का इस्तेमाल करके पानी के नीचे होने वाली आवाजों को कहीं दूर लगे प्रोसेसर तक पहुंचाया जाता है। ये प्रभावी और किफायती पनडुब्बी रोधी उपकरण (एएसडब्ल्यू) हैं, जिनका उपयोग लड़ाकू विमानों से किया जा सकता है। शस्त्र निर्यात नियंत्रण अधिनियम के अनुसार, अमेरिकी संसद के पास बिक्री की समीक्षा करने के लिए 30 दिन हैं।

संसद की अधिसूचना के अनुसार, भारत ने एएन/एसएसक्यू-53ओ हाई एल्टीट्यूड एंटी-सबमरीन वारफेयर (एचएएएसडब्ल्यू) सोनोबॉय; एएन/एसएसक्यू-62एफ एचएएएसडब्ल्यू सोनोबॉय; और एएन/एसएसक्यू-36 सोनोबॉय खरीदने का अनुरोध किया था। इनकी कुल अनुमानित कीमत 5.28 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

अधिसूचना में कहा गया है कि इस प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका-भारत सामरिक संबंधों को मजबूती मिलेगी और एक प्रमुख रक्षा साझेदार (भारत) की सुरक्षा में सुधार होगा, जो हिंद-प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिरता, शांति व आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति बना हुआ है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 23 अगस्त को भारत को एंटी-सबमरीन वारफेयर सोनोबॉय और संबंधित उपकरण बेचने को मंजूरी दी थी, जिनकी अनुमानित कीमत 5.28 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

टॅग्स :अमेरिकाUSAभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल