लाइव न्यूज़ :

भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान का शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों में अफरातफरी से बड़ी गिरावट

By विनीत कुमार | Updated: February 27, 2019 14:32 IST

भारत ने मंगलवाल तड़के पाकिस्तान में घुस कर एयर स्ट्राइक करते हुए कई आतंकी ठिकानों पर बम गिराये थे।

Open in App

भारतीय वायुसेना के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई का असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर भी पड़ा है। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई की खबरों के बाद मंगलवार का पाक शेयर बाजार 785.12 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट की बदौलत पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट 39,000 अंक के नीचे बंद हुआ। 

पाकिस्तानी अखबार 'दि डॉन' के अनुसार मंगलवार को कराची स्टॉक मार्केट 184 अंक की गिरावट के साथ खुला और आखिरकार 38, 821.67 पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के पिछले 55 दिनों में कराची शेयर बाजार में यह सबसे बड़ी गिरावट है। डॉन वेबसाइट के अनुसार भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बयान ने निवेशकों के मन में केवल अनिश्चितता पैदा की।

डॉन ने एक स्थानीय ट्रेडर के हवाले से बताया, 'विदेश मंत्री का ये बयान कि भारत के एक्शन पर पाकिस्तान सही समय और स्थान से अपनी प्रतिक्रिया देगा, से निवेशकों के मन में डर और अनिश्चितता का माहौल बना। भरोसे की वापसी में कुछ समय लगेगा।' 

बता दें कि भारत की कार्रवाई के बाद से ही दोनों देशों की सीमा पर तनाव का माहौल है। पाकिस्तान ने पहले भारतीय वायुसेना के एलओसी पार करने की पुष्टि की थी और फिर खुद ही वह भारत की ओर से कार्रवाई से हुए बड़े नुकसान की बात से मुकर गया। हालांकि, इस बीच पाकिस्तान में लगातार कई हाई-लेवल मीटिंग भी होती रही।

भारत ने मंगलवाल तड़के पाकिस्तान में घुस कर एयर स्ट्राइक करते हुए कई आतंकी ठिकानों पर बम गिराये थे। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के करीब 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिनों बाद इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था।

भारत ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के इन आतंकी ठिकानों पर किया था हमला...  src="https://www.google.com/maps/d/embed?mid=1Tr8t98EaZ30CNwST3z_1XCDEchf2-XH5" width="640" height="480"

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल