अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में भारत की सक्रिय भूमिका काबिलेतारीफ?, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- ‘‘उचित हस्तक्षेप’’ की प्रशंसा, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2025 19:32 IST2025-08-15T16:35:40+5:302025-08-15T19:32:51+5:30

‘‘भारत को विश्व मंच पर उचित अधिकार प्राप्त है और वह अंतरराष्ट्रीय एजेंडे के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में सक्रिय रूप से भाग लेता है।’’

India's active role resolving international issues is commendable President Vladimir Putin praised appropriate intervention and thanked PM Modi | अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में भारत की सक्रिय भूमिका काबिलेतारीफ?, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- ‘‘उचित हस्तक्षेप’’ की प्रशंसा, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

file photo

Highlightsहम भारत के साथ अपने विशेष रणनीतिक साझेदारी संबंधों को महत्व देते हैं।रूस और भारत विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक द्विपक्षीय सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ाते रहेंगे। क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा एवं स्थिरता को मजबूत करने के अनुरूप है।

मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैश्विक मामलों में भारत के ‘‘उचित हस्तक्षेप’’ की प्रशंसा की तथा प्रमुख अंतराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में इसकी सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में, पुतिन ने दोनों देशों के बीच ‘‘विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’’ को मजबूत करने के लिए रूस की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को विश्व मंच पर उचित अधिकार प्राप्त है और वह अंतरराष्ट्रीय एजेंडे के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में सक्रिय रूप से भाग लेता है।’’

पुतिन ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ अपने विशेष रणनीतिक साझेदारी संबंधों को महत्व देते हैं।’’ रूसी राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि संयुक्त प्रयासों के माध्यम से, रूस और भारत विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक द्विपक्षीय सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ाते रहेंगे। पुतिन ने कहा, ‘‘हमारे मित्रवत लोगों के हितों को पूरी तरह से पूरा करता है तथा क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा एवं स्थिरता को मजबूत करने के अनुरूप है।’’

दुनिया के विभिन्न देशों के नेताओं ने शुक्रवार को भारत को उसके 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत के “दबदबे” की सराहना की। पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस के संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे गए संदेशों में दोनों देशों के बीच “विशेष सामरिक साझेदारी” को मजबूत बनाने की रूस की प्रतिबद्धता भी रेखांकित की।

पुतिन ने कहा, "हम भारत के साथ अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं।" रूसी राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि संयुक्त प्रयासों के माध्यम से रूस और भारत विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक द्विपक्षीय सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ाते रहेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस अवसर पर भारत को शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान हुई मुलाकात को याद किया।

मैक्रों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत की जनता को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई! मैं 2047 और उसके बाद भी हमारी रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के लिए तत्पर हूं।" इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अपने "प्रिय मित्र" नरेन्द्र मोदी और देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया, "इजराइल और भारत दो गौरवशाली लोकतांत्रिक देश हैं, जो इतिहास, नवाचार व मित्रता के बंधन से जुड़े हुए हैं। दोनों देशों ने मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है और हमारी साझेदारी के सर्वश्रेष्ठ अध्याय अभी बाकी हैं।"

अमेरिका की ओर से, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को बधाई व शुभकामनाएं दीं। रूबियो ने एक बयान में कहा कि भारत और अमेरिका "एक साथ काम करते हुए" आज की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने नयी दिल्ली और वाशिंगटन के बीच "ऐतिहासिक संबंधों" को "महत्वपूर्ण व दूरगामी" बताया। भारत के पड़ोसी देशों और वैश्विक साझेदारों ने भी शुक्रवार को देश को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति मुर्मू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "भारत हमेशा से मालदीव का एक विश्वसनीय विकास साझेदार रहा है।"

मुइज्जू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "मैं दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय संबंध और लोगों के बीच संपर्क बढ़ने की सराहना करता हूं। यह हमारे बीच बने मजबूत सहयोग को रेखांकित करता है।" ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इस अवसर पर भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदायों और भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

वोंग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "भारत के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच साल पूरे होने के अवसर पर, हमारे संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और महत्वपूर्ण हुए हैं।" सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर दिया।

बालाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "भारत को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई। इस हफ्ते हुई मंत्रिस्तरीय मुलाकात ने हमारे संबंधों की मजबूती को रेखांकित किया। हम राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।" नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेपाल भारत के साथ अपनी दीर्घकालिक व स्थायी साझेदारी को बहुत महत्व देता है।

देउबा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "इस स्वतंत्रता दिवस पर, हम भारत के लोगों की निरंतर समृद्धि की कामना करते हैं। भारत लोकतंत्र का एक उज्ज्वल उदाहरण बना रहे और दुनियाभर के देशों को प्रेरित करता रहे।" इसके अलावा यूक्रेन, श्रीलंका और ईरान ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Web Title: India's active role resolving international issues is commendable President Vladimir Putin praised appropriate intervention and thanked PM Modi

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे