लाइव न्यूज़ :

इजराइल में भारतीयों ने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, ऐतिहासिक हाइफा युद्ध स्मारक रोशनी से जगमग

By भाषा | Updated: August 15, 2021 17:23 IST

Open in App

यरूशलम, 15 अगस्त इजराइल में भारतीय समुदाय ने रविवार को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में उन्होंने ऐतिहासिक हाइफा युद्ध स्मारक को तीन रंगों की रोशनी से सजाया।

इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

सिंगला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों से हम 75वें स्वतंत्रता दिवस को ऑनलाइन मनाने के लिए बाध्य हैं और खुश हैं कि समुदाय की सहायता से हम कुछ चीजों का आयोजन कर सके।’’

भारतीय राजदूत ने कहा, ‘‘खास तौर पर नाहल सोरेक में जंक्शन स्टेशन सेमेटरी पर आयोजित कार्यक्रम से हम खुश हैं जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए कई भारतीय सैनिकों का सम्मान करता है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के दौरान हम इजराइल में इस तरह के शेष स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करना चाहेंगे।’’

हाइफा शहर में टाउन हॉल को रोशनी से सजाया जाएगा। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने 23 सितंबर 1918 को शहर को मुक्त कराने के लिए अपना बलिदान दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'