लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कनाडा में फंसे भारतीय छात्र लगातार कर रहे विरोध-प्रदर्शन, सर्दी में लंगर के सहारे मांग रहे इंसाफ, जानें

By आजाद खान | Updated: June 8, 2023 18:15 IST

बता दें कि करीब 700 भारतीय कनाडा में मौजूद हैं जिनको भारत वापस भेजे का डर सता रहा है। ऐसे में उन में से कुछ छात्र इसका वहां विरोध भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में कई सौ भारतीय छात्र फंसे हुए है और उन्हें भारत वापस भेजने का डर सता रहा है। वे वहां कई रातों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।उनके विरोध-प्रदर्शन के कई वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ओटावा:  कनाडा में विरोध-प्रदर्शन कर रहे भारतीय छात्रों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इन फुटेज में कनाडा में भारी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे और रास्ते पर नारे लगागे हुए देखें गए हैं। दरअसल, भारत से कनाडा पढ़ाई के लिए गए छात्रों के कागजात में भर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है जिस कारण करीब 700 भारतीय छात्रों को भारत वापस भेजने की बात सामने आ रही है। 

इन छात्रों में सबसे ज्यादा पंजाब के छात्र हैं जो काफी पैसे देकर वहां पढ़ाई के लिए गए हैं। दावा है कि कुछ भारतीय ट्रैवल एजेंटों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और उन्हें फेक प्रवेश पत्र जारी किया था। ऐसे में जब इसकी जांच हुई तो इस बात का खुलासा हुआ और अब उन पर भारत वापस भेजे जाने का डर सता रहा है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह देखने को मिला है कि कुछ छात्र सकड़ पर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे है और खुद के लि इंसाफ की बात कह रहे है। यही नहीं वे वहां खाने बनाते और खाते हुए भी नजर आ रहे है साथ ही उनका उत्साह बढ़ाने के लिए और लोग जैसे बुजुर्गों को भी वहां देखा गया है। 

इसके अलावा कुछ और लोग जिनका किसी न किसी कारण से पंजाब से ताल्लुक है और वे वहां कनाडा में रह रहे हैं, वे भी इन छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। बता दें कि ये छात्र करीब सात से आठ दिन व रात वहां प्रदर्शन कर रहे है और इस दौरान वहां लंगर भी चलाया जा रहा है। वे सर्दी के रातों को भी सड़क पर बीता रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि फर्जी प्रवेश पत्र को लेकर कनाडा में फंसे भारतीय छात्रों में से अधिकतर छात्रों को बृजेश मिश्रा नामक एक शख्स ने कथित तौर पर धोखा दिया है। दावा यह किया जा रहा है कि इसी ने इन में से अधिकतर छात्रों से मोटी रकम करीब 15-20 लाख रुपए लेकर उनको फर्जी प्रवेश पत्र जारी किया गया था। 

बताया जा रहा है कि उनके कागजात के आधार पर पहले उन्हें अच्छे कॉलेजों में दाखिला नहीं मिला था और उन्हें दूसरे कॉलेज में अपनी पढ़ाई को पूरी करनी पड़ी थी। ऐसे में इसके बाद जब उन्हें वर्क पर्मिट मिला और फिर जब वे वहां के नागरिकता पाने के लिए आवेदन किया तो उन्हें इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।  

टॅग्स :कनाडावायरल वीडियोपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल