गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी के दोष में भारतीय को नौ महीने कैद की सजा

By भाषा | Published: January 20, 2021 08:21 PM2021-01-20T20:21:41+5:302021-01-20T20:21:41+5:30

Indian sentenced to nine months in prison for molesting pregnant woman | गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी के दोष में भारतीय को नौ महीने कैद की सजा

गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी के दोष में भारतीय को नौ महीने कैद की सजा

सिंगापुर, 20 जनवरी सिंगापुर में गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी करने के दोष में 26 वर्षीय एक भारतीय पेंटर को नौ महीने की केद की सजा बुधवार को सुनाई गई।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, अपने पति से मिलने सिंगापुर आयी तीन महीने की गर्भवती महिला के साथ पांच सितंबर, 2020 की रात को कोटदुर्गा प्रसाद ने छेड़खानी की थी।

प्रसाद ने जुरोंग वेस्ट आवासीय क्षेत्र में ट्रैफिक लाइट पर महिला को देखा और वह उसे ‘सुन्दर’ लगी जिसके कारण उसने उसका पीछा करने का फैसला लिया।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि प्रसाद उसके पीछे-पीछे साइकिल से लिफ्ट लॉबी तक गया और महिला से उसका फोन नंबर मांगा। महिला ने नंबर देने से इंकार कर दिया और लिफ्ट में चली गयी, प्रसाद भी लिफ्ट में प्रवेश कर गया। महिला ने जब बाहर निकलने का प्रयास किया तो प्रसाद ने अपने शरीर और हाथ से कई बार उसका रास्ता रोका।

इतने में लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया और महिला अंदर प्रसाद के साथ ही फंस गई। प्रसाद ने लिफ्ट में उसे गले लगाया और अपना चेहरा उसके काफी करीब ले आया। बहुत ज्यादा परेशान करने पर पीड़िता ने प्रसाद को अपना नंबर दे दिया।

प्रसाद ने बार-बार लिफ्ट से बाहर निकलने का रास्ता रोक कर महिला को परेशान किया। हालांकि उसकी गर्भवती होने की बात पता चलने पर वहां से चला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian sentenced to nine months in prison for molesting pregnant woman

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे