लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के कारण हज-2020 के लिए भारत से लोगों के जाने की संभावना बहुत कम, सऊदी अरब से स्थिति की जानकारी मिलने पर होगा अंतिम निर्णय

By भाषा | Updated: June 6, 2020 13:51 IST

हज-2020 के शुरू होने में कुछ हफ्ते का ही समय बचा है, लेकिन अब तक सऊदी अरब की तरफ से आगे की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के कारण इस साल भारत से हज पर लोगों के जाने की संभावना बहुत कम है।सऊदी अरब से स्थिति के बारे में जानकारी दिए जाने के बाद इस पर कोई अंतिम निर्णय होगा।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण इस साल भारत से हज पर लोगों के जाने की संभावना बहुत कम है, हालांकि सऊदी अरब की ओर से आगे की स्थिति के बारे में जानकारी दिए जाने के बाद इस पर कोई अंतिम निर्णय होगा। शीर्ष सूत्रों ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में यह जानकारी दी। उधर, भारतीय हज कमेटी ने एक परिपत्र के माध्यम से हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों से कहा है कि हज पर नहीं जाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने पैसे वापस ले सकते हैं।

एक शीर्ष सूत्र ने बताया, ‘‘सऊदी अरब में भी कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हमारे यहां से दो लाख लोगों को जाना है। हमारी तैयारी थी, लेकिन अब समय बहुत कम बचा है। हम सऊदी अरब की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी आने की का इंतजार कर रहे हैं।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘इस बार भारत से हज पर लोगों के जाने की संभावना बहुत कम है।’’ हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मकसूद अहमद खान की तरफ से जारी परिपत्र के मुताबिक हज-2020 में कुछ सप्ताह का समय बचा है और अब तक सऊदी अरब की तरफ से आगे की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में फैसला किया गया है कि हज यात्रा पर नहीं जाने के इच्छुक लोगों को उनके द्वारा जमा कराई गई रकम वापस की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को पैसे बिना किसी कटौती के वापस किए जाएंगे। गौरतलब है कि सऊदी अरब में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं तथा वहां की सरकार ने अब तक हज को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इस बीच कुछ देशों ने अपने लोगों को इस बार हज के लिए नहीं भेजने का फैसला कर लिया है। इनमें सबसे प्रमुख नाम इंडोनिशया का है जो दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। हज-2020 जुलाई के आखिर और अगस्त महीने की शुरुआत के बीच की अवधि में प्रस्तावित है।

टॅग्स :हज यात्राहज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSaudi Arabia bus crash: बस में 01 ही परिवार की 3 पीढ़ियों के 18 सदस्य सवार, पत्नी, बेटे, तीन बेटियों और पोते-पोतियों के साथ मदीना जा रहे थे शेख नजीरुद्दीन

भारतSaudi Tragedy: हैदराबाद से  54 जायरीन 9 नवंबर को जेद्दा गए थे और 23 नवंबर को लौटना था?, तेल टैंकर से टक्कर और 45 की मौत, वीडियो

भारतHajj 2025: लब्बैक की सदाओं से गूंजता रहा अराफ़ात का मैदान, झुलसाती गर्मी के बीच हज सब्र का इम्तिहान 

विश्वसऊदी अरबः 269678 मुसलमानों को मक्का में प्रवेश करने से रोका, आखिर क्या है वजह

भारतIndian Hajj Quota: सऊदी अरब ने भारतीय निजी हज कोटे में 80% की कटौती की, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता

विश्व अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत