लाइव न्यूज़ :

नागरिकों की रक्षा के लिए दक्षिणी सूडान में भारतीय शांतिरक्षकों ने अस्थायी संचालन अड्डा बनाया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:37 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 25 जनवरी दक्षिणी सूडान में भारतीय शांतिरक्षकों ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपर नील राज्य के अकोका में असैन्य संचालन अड्डा बनाया है।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भारत सबसे ज्यादा सैनिकों का योगदान देने वाला देश है। दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) में अभी भारत के 2,383 सैनिक सेवा दे रहे हैं। रवांडा के बाद यह संख्या सबसे ज्यादा है।

यूएनएमआईएसएस बल के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनाइकर ने कहा, ‘‘ हमारा उद्देश्य अपने ब्लू हेल्मेट्स (शांतिरक्षकों) को मुस्तैद बनाना तथा जिन इलाकों में अचानक संघर्ष होने की आशंका है, वहां तेजी से प्रतिक्रिया देना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए हमने अपने अभियानों को सैन्य शब्दावली में जिसे ‘हब एंड स्पॉक’ मॉडल कहा जाता है, उसके आस-पास तैयार करना शुरू किया।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह से काम करने के अनेक फायदे हैं। अधिकारी ने बताया, ‘‘ शांतिरक्षक के तौर पर हमारा काम न केवल नागरिकों की रक्षा करना है बल्कि समुदाय के लोगों और स्थानीय प्राधिकारियों से भी जुड़ना है ताकि तनाव बढ़ने की आशंका पर हमें जल्द से जल्द इसकी जानकारी मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक