लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी नेताओं ने दक्षिण अफ्रीका के पुनर्निर्माण में टूटू की भूमिका को याद किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:55 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 27 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के नेताओं ने देश के पुनर्निर्माण में आर्चबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू की भूमिका को सोमवार को याद किया और उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी।

टूटू का रविवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत बहुसंख्यक लोगों के खिलाफ श्वेत अल्पसंख्यक सरकार के नस्लीय भेदभाव के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।

आर्चबिशप थाबो मैक्गोबा ने कहा कि टूटू का अंतिम संस्कार मध्य केपटाउन में सेंट जॉर्ज कैथेड्रल में एक जनवरी को सुबह 10 बजे किया जाएगा।

टूटू को श्रद्धांजलि देते हुए अहमद कथ्रादा फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक नीशान बाल्टन ने कहा कि वह ‘‘नैतिक अंतरात्मा की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आवाज’’ थे।

रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता और दक्षिण अफ्रीका की ओलंपिक समिति के पूर्व अध्यक्ष सैम रामसामी ने याद करते हुए कहा कि टूटू ने 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में शामिल होने के दक्षिण अफ्रीका के फैसले के बाद फैली हिंसा से उपजी स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई थी।

जानेमाने फिल्म निर्माता अनंत सिंह ने भी उन्हें याद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला