लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः दिल्ली के स्कूल से पढ़ाई, भारतीय-अमेरिकी आईटी विशेषज्ञ नंद मूलचंदानी को सीआईए ने पहला मुख्य खुफिया अधिकारी बनाया, जानें

By भाषा | Updated: May 1, 2022 22:30 IST

सीआईए के अनुसार, सिलिकॉन वैली के भारतीय-अमेरिकी आईटी विशेषज्ञ नंद मूलचंदानी के पास सिलिकॉन वैली में विशेषज्ञ के तौर पर काम करने का 25 वर्षों का अनुभव है।

Open in App
ठळक मुद्देनिदेशक विलियम जे बर्न्स ने सोशल मीडिया पर प्रतिष्ठित पद की घोषणा की। सीआईए में निजी क्षेत्र, स्टार्टअप और सरकार की दक्षता को लेकर आएंगे।हार्वर्ड से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री हासिल की। 

वाशिंगटनः दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाई करने वाले सिलिकॉन वैली के भारतीय-अमेरिकी आईटी विशेषज्ञ नंद मूलचंदानी को अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) में पहला मुख्य तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

निदेशक विलियम जे बर्न्स ने सोशल मीडिया पर इस प्रतिष्ठित पद की घोषणा की। सीआईए के अनुसार, मूलचंदानी के पास सिलिकॉन वैली में विशेषज्ञ के तौर पर काम करने का 25 वर्षों का अनुभव है। सीआईए ने ट्वीट किया, ‘‘सीआईए निदेशक विलियम जे. बर्न्स ने नंद मूलचंदानी को सीआईए का पहला मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त किया है।

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मूलचंदानी यह सुनिश्चित करेंगे कि एजेंसी सीआईए के अभियानों में अत्याधुनिक नवाचारों का लाभ उठाए।’’ सीआईए ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘सिलिकॉन वैली के साथ ही रक्षा विभाग में काम करने के 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मूलचंदानी सीआईए में निजी क्षेत्र, स्टार्टअप और सरकार की दक्षता को लेकर आएंगे।’’

मूलचंदानी ने कहा, ‘‘मैं इस भूमिका में सीआईए में शामिल होकर सम्मानित महसूस करता हूं और एजेंसी के तकनीकविदों और डोमेन विशेषज्ञों के अद्भुत दल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं जिन्होंने व्यापक प्रौद्योगिकी रणनीति बनाने में मदद करने के लिए विश्व स्तरीय बुद्धिमता और क्षमताएं प्रदान की हैं।’’ मूलचंदानी ने कोर्नेल से कम्प्यूटर विज्ञान और गणित में डिग्री ली, स्टैनफोर्ड से प्रबंधन में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली और हार्वर्ड से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री हासिल की। 

टॅग्स :अमेरिकादिल्लीजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!