लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के 'नए जिहादी जॉन' को अमेरिका ने घोषित किया ग्लोबल आतंकी, बन चुका है मुसलमान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2018 13:55 IST

आईएसआईएस के द्वारा सेक्स स्लेव बनाई गई एक यजीदी लड़की निहाद बरकत ने बताया था कि सिद्धार्थ धर ने उन्हें किडनैप किया था।

Open in App

अमेरिका ने भारतीय मूल के इस्लामिक स्टेट के ब्रिटिश आतंकी सिद्धार्थ धर और बेल्जियन मूल के मोरक्को के नागरिक को आतंकी करारते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के गृह मंत्रालय की ओर से दी इस बात की जानकारी गई है। ब्रिटेन में रहने वाला सिद्धार्थ हिंदू था, लेकिन आतंकी संगठन को अपनाने के कारण उनसे कुछ समय पहले इस्लाम को अपना लिया है। जिस कारण से अब ये आईएस में अबू रुमायशाह नाम से जाना जाता है।

ब्रिटेन में पुलिस ने साल 2014 में इसे जमानत पर छोड़ा था, जिसके बाद वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सीरिया चला गया था। इसे लेकर आईएस की एक सेक्स स्लेव ने भी खुलासा किया था। आईएसआईएस के द्वारा सेक्स स्लेव बनाई गई एक यजीदी लड़की निहाद बरकात ने मई 2016 में इंडिपेंडेंट को बताया था कि उसे धर ने ही किडनैप किया था और वह उसे आईएसआईएस के गढ़ मोसुल ले गया था, ये इराक में आतंकियों के संगठन का गढ़ माना जाता है। धर को इंटरनेट पर नौजवानों को आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित करना वाला " नया जिहादी जॉन" कहा जाता है। "जिहादी जॉन" इस्लामिक स्टेट का आतंकी था जिसे यूरोप और अमेरिका के कई युवकों को सीरिया या इराक भेजने के लिए जिम्मेदार माना जाता था।

फिलहाल वह अपने संगठन में वरिष्ठ कमांडर  है। अमेरिकी गृह मंत्रालय ने इस बाबत धर और अब्दुल लतीफ घनी को विश्व स्तर का आतंकी बताया है। जिसके बाद  दोनों पर आजीवन प्रतिबंध भी लगाए हैं, जिससे उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। इतना ही नहीं अमेरिका में रहने वाला कोई भी व्यक्ति इन दोनों से किसी प्रकार का कोई लेन-देन नहीं कर सकेगा। ऐसा माना जाता है कि उसने आईएसआईएस के मोहम्मद एमवाजी की जगह ले ली है।

मिला 'जिहादी जॉन' नाम

सिद्धार्थ को एमवाजी में 'जिहादी जॉन' के नाम से जाना जाता है। पेश की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी 2016 में यूके के लिए जासूसी करने वाले कई कैदियों की आईएसआईएस ने गला काटने का वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में मास्क पहने जो शख्स था, वह धार ही है।   

टॅग्स :अमेरिकाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा