लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी गुरूद्वारा में भारतीय उच्चायुक्त को नहीं मिला प्रवेश, कैप्टन अमिरंदर ने ऐसे दिया जवाब

By भाषा | Updated: June 24, 2018 04:22 IST

भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया और उनकी पत्नी हसन अब्दल में गुरूद्वारा पंजा साहिब में अरदास करना चाहते थे।

Open in App

इस्लामाबाद , 24 जूनः विवादित फिल्म को लेकर प्रदर्शन कर रहे सिखों ने पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त को एक गुरूद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया। एक मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। इससे पहले भारत ने नयी दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त को सम्मन भेजा और भारतीय मिशन के अधिकारियों को वाणिज्य दूतावास संबंधी उनकी जिम्मेदारी का निर्वहन न करने देने को लेकर विरोध जताया। 

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी कि अजय बिसारिया और उनकी पत्नी यहां हसन अब्दल में गुरूद्वारा पंजा साहिब में अरदास करना चाहते थे और यहां आने वाले सिख श्रद्धालुओं से मिलना चाहते थे लेकिन विवादित बॉलीवुड फिल्म नानक शाह फकीर को लेकर विरोध कर रहे सिखों ने उन्हें गुरूद्वारे में प्रवेश नहीं करने दिया। गुरुद्वारा जाने देने से पाकिस्तान के इंकार की अमरिंदर सिंह ने निंदा की।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश अपनी राजनीतिक योजना में धर्म को लाकर भारत के साथ अपने संबंधों में “बेहद निचले स्तर” पर चला गया है। उन्होंने इसे “भारत के प्रति पाकिस्तान की विचारहीन और निर्रथक शत्रुता को चौंकाने वाला प्रतिबिंबन बताया है।” सिंह ने एक बयान में कहा कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय और कूटनीतिक दस्तूर के लिए पाकिस्तान की “ पूर्ण अवहेलना ” को भी उजागर करता है। 

वहीं सिंह ने आज जोधपुर के बंदियों के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार केंद्र सरकार को मनाएगी कि वह अदालत के उस आदेश के खिलाफ अपनी अपील वापस ले ले जिसमें उन्हें मुआवजा देने की बात कही गई है। इन सभी बंदियों को 1984 में ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और जोधपुर जेल में हिरासत में रखा गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कैप्टन अमरिंदर सिंहपाकिस्तानसिखपंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना