वापस आए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया, पाक ने बुधवार को ही कर दिया था निष्कासित

By भाषा | Published: August 12, 2019 05:30 AM2019-08-12T05:30:42+5:302019-08-12T05:30:42+5:30

ऐसा माना जा रहा है कि बिसारिया शनिवार को इस्लामाबाद से रवाना हुए और दुबई के रास्ते देश लौटे। पाकिस्तान ने बुधवार को ही बिसारिया को निष्कासित कर दिया था।

Indian envoy to Pakistan Ajay Bisaria back in Delhi | वापस आए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया, पाक ने बुधवार को ही कर दिया था निष्कासित

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsसूत्रों ने बताया कि बिसारिया दिल्ली वापस आ गए हैं।पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाने के फैसले पर फिर विचार करने के भारत के आग्रह को अनसुना कर दिया।

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया देश वापस आ गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाते हुए बिसारिया को निष्कासित कर दिया था।

सूत्रों ने बताया कि बिसारिया दिल्ली वापस आ गए हैं क्योंकि पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाने के फैसले पर फिर विचार करने के भारत के आग्रह को अनसुना कर दिया। पाकिस्तान यह स्पष्ट कर चुका है कि वह अपने नवनियुक्त उच्चायुक्त मोइन उल हक को नयी दिल्ली नहीं भेजेगा।

पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त सोहेल महमूद को विदेश सचिव बनाए जाने के तीन महीने बाद हक की नियुक्ति की गई। ऐसा माना जा रहा है कि बिसारिया शनिवार को इस्लामाबाद से रवाना हुए और दुबई के रास्ते देश लौटे। पाकिस्तान ने बुधवार को ही बिसारिया को निष्कासित कर दिया था।

Web Title: Indian envoy to Pakistan Ajay Bisaria back in Delhi

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे