लाइव न्यूज़ :

भारतीय प्रवासी ने 8.2 वर्ग मीटर का शुभकामना पत्र बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 19:48 IST

Open in App

दुबई, दो जनवरी यूएई में एक भारतीय प्रवासी ने उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मख्तूम के 15वें ताजपोशी दिवस के मौके पर 8.2 वर्ग मीटर का विशाल शुभकामना पत्र (ग्रीटिंग कार्ड) बनाकर 19वीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया। शनिवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

'गल्फ न्यूज' की खबर के अनुसार दुबई निवासी रामकुमार सारंगपाणी अब सबसे अधिक विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले यूएई और भारत के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

समाचार पत्र के अनुसार सारंगपाणी का शुभकामना पत्र आम शुभकामना पत्र से 100 गुणा अधिक बड़ा है। इसके अंदर दुबई स्थित कलाकार अकबर साहेब द्वारा बनाई गईं शेख मोहम्मद की चित्रकारियों का संकलन है।

इससे पहले सबसे बड़ा शुभकामना पत्र हांगकांग में बनाया गया था, जिसकी लंबाई 6.729 वर्ग मीटर थी।

सारंगपाणी ने 'गल्फ न्यूज' से कहा, ''मैं पिछले छह महीने से इसपर काम कर रहा था और पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिये सही मौके की तलाश में था। शेख मोहम्मद के 15वें ताजपोशी दिवस से अच्छा कोई और मौका नहीं हो सकता था। मैंने इसे यूएई के 50वें स्थापना दिवस को भी समर्पित किया है। ''

यूएई के राष्ट्रीय दिवस के जश्न के मौके पर इस पत्र को 4 से 18 जनवरी के बीच यहां दोहा सेंटर में होने वाली प्रदर्शनी में रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'