लाइव न्यूज़ :

भारतीय प्रवासियों ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है: मोदी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 08:57 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 23 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए भारतीय प्रवासियों की प्रशंसा की है।

मोदी के यहां पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री का विमान बुधवार को जैसे ही हवाई अड्डे पर उतरा, उसके तुरंत बाद भारतीय अमेरिकियों के एक समूह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने होटल में समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय-अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ अपने संवाद की तस्वीरें ट्वीट कीं और लिखा, ‘‘मैं गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय समुदाय का आभारी हूं। भारतीय प्रवासी हमारी ताकत हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘ भारतीय प्रवासियों ने जिस प्रकार दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है, वह प्रशंसनीय है।’’

प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की सभाएं तथा बैठकें उनके कार्यक्रम का अहम हिस्सा रही हैं, लेकिन कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात के कारण प्रधानमंत्री इस बार कोई बड़ी सभा संभवत: नहीं करेंगे। भारतीय-अमेरिकियों के बीच मोदी काफी लोकप्रिय है। अमेरिका की जनसंख्या में 1.2 प्रतिशत से अधिक लोग भारतीय-अमेरिकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'