लाइव न्यूज़ :

यूएई में भारतीय दंपति ने महामारी के कारण आयोजित किया ‘ड्राइव बाय’ विवाह समारोह

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:53 IST

Open in App

दुबई, 15 नवंबर संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय दंपति ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ‘‘ड्राइव बाय विवाह समारोह’’ आयोजित किया जिसमें अतिथियों ने कार में बैठे-बैठे उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

‘खलीज टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार, केरल से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद जाज़ेम और अल्मास अहमद ने पहले निकाह किया और उसके बाद वे दुबई में अपने घर के बाहर बनाए गए फूलों के मेहराब के नीचे खड़े हो गए और इस प्रकार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उन्होंने विवाह समारोह आयोजित किया।

परिवार के लोगों और मित्रों ने अपनी कारें दंपति के घर के बाहर रोकीं और उन्हें बधाइयां दीं।

जाज़ेम ने कहा, ‘‘हमने अपने मेहमानों से कहा कि वे कुछ पलों के लिए ठहरें, शुभकामनाएं दें, तस्वीर खीचें और आगे बढ़ जाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें कार से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया और जाम नहीं लगे, इसलिए आगे बढ़ते रहने को कहा।’’

जाज़ेम और अल्मास दोनों ही यूएई में पले-बढ़े हैं।

यद्यपि दुबई सरकार ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आयोजनों की मंजूरी दी है लेकिन दंपति अपनी ‘ड्राइव बाय’ आयोजन की योजना पर कायम रहे।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार और दोस्तों ने इसे बहुत अच्छे तरीके से लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना