लाइव न्यूज़ :

वीडियो: युगांडा में भारतीय बैंकर पर कांस्टेबल ने एक-47 से की कई राउंड फायरिंग, हुई मौत, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 17, 2023 08:47 IST

बताया जा रहा है कि लोन की रकम को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसमें आरोपी कांस्टेबल ने भारतीय बैंकर पर गोली चला दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअफ्रीकी देश युगांडा में एक भारतीय बैंकर की हत्या हो गई है। आरोपी ने एके-47 से कई राउंड फायरिंग की थी जिसमें बैंकर की जान चली गई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कंपाला: अफ्रीकी देश युगांडा में एक भारतीय बैंकर को गोली मारने की एक खबर सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें भारतीय को गोली मारते हुए देखा जा सकता है। आरोप है कि कर्ज के रकम को लेकर कांस्टेबल और भारतीय नागरिक के बीच कहा-सुनी हुई थी जिसके बाद कांस्टेबल ने गोली चला दी थी। 

बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल मानसिक रुप से बीमारी था और इस कारण उसे पांच साल के लिए कोई भी हथियार रखने पर रोक लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ने इस घटना को अंजाम देने के लिए एक साथी पुलिसवाले की बंदूक चुराई थी और इस जुर्म को अंजाम दिया है।

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक ऑफिस में पीड़ित और कांस्टेबल दोनों ही बैठे हुए हैं। वीडियो में कांस्टेबल के हाथ में एक एके-47 भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में जैसे ही वीडियो शुरू होता है उसके कुछ देर बाद ही कांस्टेबल अचानक उठता है और ऑफिस में गोली चलाने लगता है। वह सबसे पहले अपने सामने एक शख्स पर गोली चलाता है और फिर उसके पास में बैठे एक भारतीय नागरिक को निशाना बनाता है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद कांस्टेबल वहां से भाग जाता है और फिर तुरंत वह वापस भी आता है और इस बार भी पीड़ित पर गोली चलाता है। ऐसे में इस घटना के बाद कांस्टेबल बंदूक को वहीं रखकर वहां से भाग जाता है। मामले में पुलिस ने कथित तौर पर घटनास्थल से 13 कारतूस बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला

अफ्रीकी देश युगांडा की राजधानी कंपाला में एक 39 साल के भारतीय बैंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना पीड़ित के ऑफिस में ही घटी है और इसका सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुआ है। पीटीआई ने कंपाला मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हवाले से बताया कि भारतीय बैंकर उत्तम भंडारीविथ को 12 मई को गोली मार दी गई है। यह हत्या 30 साल के इवान वाबवायर द्वारा की गई है जो पहले एक पुलिस कांस्टेबल भी था। दावा है कि उसने यह हत्या चोरी की हुई बंदूक से की है। 

खबर के अनुसार, कॉन्स्टेबल द्वारा फर्म को दी जाने वाली राशि को लेकर गलतफहमी थी, ऐसे में 46 हजार रूपए से अधिक के ऋण का भुगतान न किए जाने के कारण यह अपराध सामने आया है। घटना के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है और वह पूर्वी युगांडा के बुसिया पुलिस थाने में कैद है।  

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाक्राइमवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट