लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी लोगों ने कश्मीर में बढ़ते इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 18, 2021 08:53 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 18 अक्टूबर दक्षिण फ्लोरिडा में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने अपने यहूदी मित्रों के साथ, भारत के कश्मीर में बढ़ते इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन का आयोजन कश्मीर हिंदू फाउंडेशन (केएचएफ) ने किया। इसमें प्रदर्शनकारियों ने ‘‘कश्मीर में अल्पसंख्यकों के खिलाफ इस्लामी जिहाद रोकें’’, ‘‘इस्लामी आतंकवाद का मुकाबला करें’’ जैसे नारे लगाए।

केएचएफ के संस्थापक सदस्य दीपक गंजू ने वैश्विक समुदाय से अनुरोध किया कि अब ये समझे कि दुनिया में मानवाधिकारों का सबसे भयावह तरीके से उल्लंघन कश्मीर में हो रहा है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1990 में उनके परिवारों को कश्मीर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा और वे अब भी अपने घर लौटने में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से घाटी में बचे अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य सदस्यों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि चुन-चुनकर की जाने वाली हत्या की घटनाएं अब और न हों।

कांग्रेस के पूर्व सदस्य जो कॉफमैन ने इस मौके पर कहा कि ‘इस्लामिक सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ और आईसीएनए जैसे ‘‘आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी रखने वाले संगठनों’’ का पर्दाफाश करना आवश्यक है।

आईसीएनए (इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका), दक्षिण एशिया के सबसे बड़े इस्लामीक संगठन जमात-ए-इस्लामी की अमेरिकी इकाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा