लाइव न्यूज़ :

डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतीय-अमेरिकी नेता श्रीनिवास प्रेस्टन कुलकर्णी टेक्सास से चुनाव हारे

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:02 IST

Open in App

(सीमा हाखू काचरू)

ह्यूस्टन, चार नवंबर भारतीय-अमेरिकी पूर्व राजनयिक श्रीनिवास राव प्रेस्टन कुलकर्णी को अमेरिकी कांग्रेस के लिये हुए चुनाव में टेक्सास के 22वें जिले से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रॉय नेहल्स के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

ताजा चुनाव नतीजों के अनुसार नेहल्स को तीन नवंबर को हुए चुनाव में 2,04,537 यानी 52 प्रतिशत जबकि कुलकर्णी को 1,75,738 यानी 44 प्रतिशत वोट मिले।

लुइसियाना में जन्मे कुलकर्णी (41) अगर चुनाव जीत जाते तो वह टेक्सास सीट से कांग्रेस प्रतिनिधि चुने जाने वाले पहले एशियाई-अमेरिकी बन जाते।

इराक, रूस, इजराइल और ताइवान में सेवाएं दे चुके पूर्व राजनयिक कुलकर्णी ने मार्च में इस सीट पर उम्मीदवारी को लेकर हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में आसान जीत दर्ज की थी।

कुलकर्णी को 2018 में भी इस सीट पर कांग्रेस की दौड़ के लिये हुए चुनाव में करीबी मुकाबले में पेट ओलसोन के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'