लाइव न्यूज़ :

भारत ने UN को बताया, दुनिया भर में एड्स को खत्म करने के लिए इस चीज की पड़ेगी जरूरत 

By भाषा | Updated: June 13, 2018 10:15 IST

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी संदीप कुमार बय्यापू ने मंगलवार को यहां कहा कि समेकित वैश्विक प्रयासों और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्धताओं के परिणामस्वरूप महामारी को रोकने में गौर करने लायक प्रगति हुई है।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 13 जून: भारत ने कहा है कि दुनिया भर में एड्स महामारी को खत्म करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है, जिससे उन्नत परीक्षण और उपचार के संयोजन को तेजी से लागू करने के अलावा, एचआईवी उपचार के लिए समुदायों के प्रयासों का विस्तार हो सके। 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी संदीप कुमार बय्यापू ने मंगलवार को यहां कहा कि समेकित वैश्विक प्रयासों और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्धताओं के परिणामस्वरूप महामारी को रोकने में गौर करने लायक प्रगति हुई है। वैश्विक स्तर पर एचआईवी से पीड़ित अधिकांश लोगों को अब इलाज मिल रहा है और 2010 के बाद से एड्स के कारण होने वाली मृत्यु के मामलों में एक तिहाई की गिरावट आयी है। 

वर्ष 2030 तक एड्स महामारी समाप्त करने के लिए एचआईवी और एड्स पर 2016 के राजनीतिक घोषणापत्र के कार्यान्वयन के मामले में दुनिया ने आधा सफर तय किया है। 

बय्यापू ने कहा, 'हम समझ सकते हैं कि सहमति वाले लक्ष्यों को 2020 तक पूरी तरह प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है और इस सबसे ऊपर राजनीतिक इच्छाशक्ति से समुदाय के नेतृत्व में विस्तार , एचआईवी उपचार के लिए जन केन्द्रित दृष्टिकोण , तत्काल संपर्क और इलाज का अनुपालन सुनिश्चित हो सकेगा।'

'इंप्लीमेंटेशन ऑफ द डेक्लरेशन ऑफ कमिटमेंट ऑन एचआईवी/एड्स एंड पॉलिटिकल डेक्लरशन ऑन एचआईवी/ ड्स' पर आयोजित एक सत्र में उन्होंने कहा, 'नए और बेहतर परीक्षण और उपचार संयोजनों को तेजी से लागू करना भी महत्वपूर्ण बना हुआ है।' 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं