लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने का फैसला वापस ले भारत : ओआईसी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 02:09 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र से इतर हुई बैठक में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के संपर्क समूह ने भारत से जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के फैसले को वापस लेने को कहा।

वहीं भारत ने ओआईसी से कहा है कि वह अपने मंच का इस्तेमाल उसके आंतरिक मामलों में निहित स्वार्थों वाले लोगों को टिप्पणी करने के लिए नहीं करने दे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अगस्त में कहा था, "ओआईसी का भारत के अभिन्न अंग केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से संबंधित मामलों में कोई अधिकार नहीं है। हम इस बात को दोहराते हैं कि ओआईसी सचिवालय को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणियों के लिए निहित स्वार्थों वाले लोगों को अपने मंच का फायदा उठाने की अनुमति देने से बचना चाहिए।"

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी के संपर्क समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की गई। यह बैठक ओआईसी के महासचिव की अध्यक्षता में हुई थी।

पाकिस्तान के विदेश विभाग के मुताबिक,‘‘ ओआईसी के विदेश मंत्रियों के संपर्क समूह की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा कि भारत को पांच अगस्त 2019 और उसके बाद लिए गए सभी गैर-कानूनी तथा एकतरफा फैसलों को वापस लेना चाहिए और जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकना चाहिए।’’

वहीं, भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अनुच्छेद-370 को निष्क्रिय कर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करना उसका आंतरिक मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी