लाइव न्यूज़ :

भारत ने नेपाल को कोविड-19 टीके की दस लाख खुराकों की खेप भेजी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:40 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 21 जनवरी भारत ने पड़ोसियों को अहमियत देने की अपनी नीति के अनुरूप बृहस्पतिवार को अनुदान के तहत नेपाल को कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराक मुहैया करायी।

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने बलुवतार में प्रधानमंत्री निवास पर एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को टीके की खुराक की खेप सौंप दी।

स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे।

त्रिपाठी के मुताबिक, पहले चरण में अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को टीके दिए जाएंगे।

सुबह में एअर इंडिया का एक विमान भारत में निर्मित कोविड-19 टीकों की पहली खेप लेकर यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा।

टीकों की खेप को विमान से उतारकर इसे काठमांडू के बाहरी हिस्से में स्थित तेकू में स्वास्थ्य सेवा विभाग के भंडारण कक्ष तक पहुंचाया गया।

नेपाल ने पिछले सप्ताह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित, आक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के ‘कोविशील्ड’ टीके के इस्तेमाल के लिए सशर्त मंजूरी दे दी थी।

संयोग से यह मंजूरी उस वक्त दी गयी, जब नयी दिल्ली में भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की छठी बैठक हो रही थी जिसमें नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली ने शिरकत की थी।

त्रिपाठी ने अनुदान प्रदान करने के लिए बुधवार को भारत सरकार का आभार जताया था और उम्मीद जतायी थी कि देश की जरूरतों के हिसाब से आगामी दिनों में और टीके की खरीदारी में भारत से उसे सहायता मिलेगी।

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,68,310 मामले आ चुके हैं और 1975 लोगों की मौत हुई है।

भारत ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह सहायता अनुदान के तहत बुधवार से भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमा और सेशेल्स को कोविड-19 के टीके की आपूर्ति करेगा। श्रीलंका, अफगानिस्तान, मॉरीशस के संबंध में जरूरी नियामकीय मंजूरी का इंतजार है।

भारत ने बुधवार को भूटान को कोविशील्ड टीके की 1,50,000 खुराकों की खेप और मालदीव को 1,00,000 खुराकों की खेप की आपूर्ति की थी।

भारत दुनिया के सबसे बड़े दवा उत्पादक देशों में से एक है और कोरोना वायरस का टीका खरीदने के लिये बहुत सारे देशों ने सम्पर्क किया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारत आगामी हफ्ते, महीने में चरणबद्ध तरीके से सहयोगी देशों को कोविड-19 टीकों की आपूर्ति करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब