लाइव न्यूज़ :

भारत-इजराइल के बीच संबंध अब ‘‘व्यक्ति विशेष से परे’’ है : जयशंकर

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:38 IST

Open in App

यरूशलम, 21 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और इजराइल के बीच संबंध उन ऊंचाइयों तक पहुंच गये हैं जो ‘‘व्यक्ति विशेष से परे’’ है।’’

विदेश मंत्री के रूप में इस सप्ताह अपनी पहली इजराइल यात्रा पर पहुंचे जयशंकर ने यह टिप्पणी यहां के एक स्थानीय टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार में की।

चैनल 12 द्वारा जारी प्रोमो क्लिप में जयशंकर यह कहते सुने गए, ‘‘मेरा मानना है कि हम देश के रूप में, राज्य व्यवस्था के रूप में, समाज के रूप में संबंधों के एक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। इसलिए इस तरह यह हर उस व्यक्ति की सफलता का साक्ष्य है जिसने उस परिवर्तन में योगदान दिया है। संबंध उन ऊंचाइयों तक पहुंच गये हैं जो ‘‘व्यक्ति विशेष से परे’’ है।’’

हालांकि उन्होंने संबंधों को ऊंचाई पर पहुंचाने वाले व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी मान्यता दी तथा कहा, ‘‘हमें उन व्यक्तियों की सराहना करनी चाहिए जिन्होंने इसे संभव बनाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं यहां इजराइल में नई सरकार से सीधे बात करने आया हूं।’’

जयशंकर ने यह बात संभवत: इस संदर्भ में कही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र माने जाने वाले इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अपदस्थ होने के बाद दोनों देशों के संबंधों पर किस तरह प्रभाव पड़ेगा।

जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और इज़राइल ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक विस्तारित किया था।

तब से, दोनों देशों ने ज्ञान-आधारित साझेदारी के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने सहित नवाचार और अनुसंधान में सहयोग शामिल है।

इजराइली मीडिया ने इस खबर को काफी महत्व दिया है कि प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट को मोदी ने जयशंकर के माध्यम से भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित किया है, और यह अगले साल होने की संभावना है।

निमंत्रण की व्याख्या यहां इस तरह की गई है कि भारत नए इजराइली नेतृत्व के साथ काम करने को लेकर सहज है।

चैनल 12 पर जयशंकर का पूरा साक्षात्कार शनिवार को प्रसारित होगा।

जयशंकर की पांच दिवसीय इजराइल यात्रा बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल