लाइव न्यूज़ :

भारत ने बांग्लादेश को कोविड-19 टीकों की 20 लाख से अधिक खुराक सौंपी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 17:49 IST

Open in App

ढाका, 21 जनवरी भारत ने अनुदान सहायता के तहत बांग्लादेश को कोविड-19 टीकों की 20 लाख से अधिक खुराक सौंप दी है। एक वरिष्ठ मंत्री ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बांग्लादेश को यह टीके ऐसे महत्वपूर्ण समय पर दिये गये है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है और बृहस्पतिवार तक यह संख्या 5,29,687 तक पहुंच गई है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डा. एके अब्दुल मोमेन ने कहा कि भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने टीकों को सौंपा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत (1971) मुक्ति युद्ध के दौरान बांग्लादेश के साथ खड़ा था और आज जब महामारी दुनिया पर कहर ढा रही है, भारत फिर से टीकों के उपहार के साथ आगे आया है।’’

भारत में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी।

भारत ने नेपाल को भी टीकों की दस लाख से अधिक खुराक सौंपी हैं। भारत ने बुधवार को भूटान को कोविशील्ड की 1,50,000 और मालदीव को 1,00,000 खुराक भेजी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात