लाइव न्यूज़ :

तुर्की में भूकंप से मची तबाही के बीच भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, एनडीआर, मेडिकल टीमें, डॉग स्क्वॉड समेत तुरंत भेजी जाएगी राहत सामग्री

By रुस्तम राणा | Updated: February 6, 2023 15:35 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि राहत सामग्री के साथ एनडीआरएफ और मेडिकल टीमों के खोज और बचाव दलों को तुरंत तुर्की सरकार के समन्वय में भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली एनडीआरएफ की 2 टीमें भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाने के लिए तैयारपीएमओ ने कहा: आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ मेडिकल टीमें भी तैयार तुर्की में आए भीषण भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी संवेदना व्यक्त की है

नई दिल्ली:तुर्की में भूकंप से मची तबाही के बीच भारत ने सोमवार को मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। भारत ने तुर्की को एनडीआर और मेडिकल की टीमें, विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड समेत बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भेजी जाएगी। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है। 

पीएमओ ने कहा कि राहत सामग्री के साथ एनडीआरएफ और मेडिकल टीमों के खोज और बचाव दलों को तुरंत तुर्की सरकार के समन्वय में भेजा जाएगा। विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली एनडीआरएफ की 2 टीमें भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हैं।

 पीएमओ ने कहा कि आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ मेडिकल टीमें भी तैयार की जा रही हैं। राहत सामग्री तुर्की सरकार और अंकारा में भारतीय दूतावास व इस्तांबुल में महावाणिज्य दूतावास के समन्वय से भेजी जाएंगी। 

तुर्की में आए भीषण भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा, इस समय तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप पर हम सभी की दृष्टि लगी हुई है। बहुत से लोगों की दुखद मृत्यु, और बहुत नुकसान की खबरें हैं। 

उन्होंने कहा, तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत के 140 करोड़ लोगों की संवेदनाएं, सभी भूकंप पीड़ितों के साथ हैं। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

बता दें कि दक्षिण पूर्वी तुर्की और दक्षिणी सीरिया में सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 641 लोगों की मौत हो गई। 

टॅग्स :तुर्कीभूकंपPMOनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा